अप्रैल,25,2024
spot_img

8 नवंबर से दरभंगा से शुरू होगी उड़ान सेवा, Spicejet ने शुरू की टिकटों की बुकिंग

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। दरभंगा अब उड़ान भरेगा यह करीब-करीब तय हो चुका है। दरभंगा इसके साथ ही इतिहास भी दोहराएगा यह भी तय है। मगर ताजा अपडेट यह है उड़ने की तारीख तय हो चुकी है। आठ नवंबर से से उड़ान सेवा शुरू होने जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, इसके लिए स्पाइस जेट ने तैयारी पूरी कर ली है। टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही, नागरिक विमान सेवा आठ नवंबर से शुरू हो जाएगी। स्पाइस जेट ने बीती रात से टिकट की बुकिंग शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है, दरभंगा से प्रतिदिन तीन विमान की सेवा लोगों को मिलेगी। इसमें पहली उड़ान दरभंगा से दिल्ली, दूसरी दरभंगा से मुंबई व तीसरी दरभंगा से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरेगी।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna Crime News | युवा जदयू नेता सौरभ सिंह की गोली मारकर हत्या, सड़क पर शव के साथ प्रदर्शन

पहले फ्लाइट से उड़ान भरने का उत्साह दरभंगा के आम लोगों समेत नगर विधायक संजय सरावगी में भी है। विधायक श्री सरावगी ने देशज टाइम्स के साथ एक मुलाकात में बताया कि हम उत्साहित ही नहीं पूर्ण गौरवान्वित भी महसूस कर रहे हैं। सुनिए विधायक श्री सरावगी ने क्या कहा देशज टीवी लाइव पर

देखिए नगर विधायक संजय सरावगी ने क्या कहा 
[su_youtube url=”https://youtu.be/47PpY5WG444″ title=”आठ नवंबर से दरभंगा भरेगा उड़ान हो गया तय करा लीजिए टिकट की बुकिंग”]

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | Hot Politics|....पूर्णिया में Full On Action...बीमा भारती के दो पीए 10 लाख कैश के साथ धराए

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें