मार्च,28,2024
spot_img

दरभंगा शहर को मिलेगी जलजमाव-गंदे पानी से मुक्ति, निगम के पास 5 पंप सुनकर सन्न है विभाग

spot_img
spot_img
सैदनगर अभंडा  मोहल्ले में लोगों से मिलते नगर विधायक संजय सरावगी
सैदनगर अभंडा  मोहल्ले में लोगों से मिलते नगर विधायक संजय सरावगी

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। शहर को जलजमाव की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है। साथ ही गंदे पानी से भी शहर को मुक्ति मिलने वाली है। इसकी पहल नगर विधायक संजय सरावगी ने कही है। श्री सरावगी की पहल पर अब शहर को  नगर निगम ने 26 व 10 एचपी के पंप खरीदने आदेश दिया है। इसके लिए  उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी से गुहार लगाई गई थी। उपमुख्यमंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रधानसचिव को इसके लिए निर्देश दिया। विभाग ने इसकी पहल करते हुए  डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम  व नगर आयुक्त घनश्याम मीणा से भी प्रधान सचिव ने बातचीत करते जल्द निदान करने के साथ कहा, जरूरत पड़ी तो पटना से 80 व 100 एचपी के पंप  भी दरभंगा भेज दिए जाएंगें।

 

जानकारी के अनुसार, 26 एचपी व 10एचपी के पंप से दरभंगा नगर निगम सैदनगर, अभंडा पोखर सहित शहर के विभिन्न जगहों पर हो रखे गंदे पानी व जलजमाव को दूर करने का कार्य अतिशीघ्र आरंभ करेगा।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Court News | दरभंगा में Suman Kumar Diwakar की court का बड़ा फैसला, Serial killer समेत अंतरजिला के दो कुख्यातों को होगी सजा

इधर,नगर विधायक संजय सरावगी  बाढ़ व वर्षा  के पानी से परेशान सैदनगर अभंडा  मोहल्ले में लोगों से मिलने पहुंचे। मोहल्ले वासियों की ओर से नगर विधायक को इस बरसात में  जलजमाव व गंदे पानी से उठाए गए तकलीफों से अवगत कराया गया।  यहां की स्थिति देख नगर विधायक काफी मर्माहत हुए।

 

श्री सरावगी ने तुरंत मौके से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को अवगत कराते  गुहार लगाई। उपमुख्यमंत्री ने तत्काल नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव को निर्देश दिया। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की ओर से दरभंगा के डीएम डॉ.एसएम व नगर आयुक्त श्री मीणा से इस समस्या से निबटारे को लेकर बात की फिर प्रधान सचिव ने नगर विधायक से भी पूरी जानकारी ली।

श्री सरावगी ने उप मुख्यमंत्री समेत प्रधान सचिव को बताया, दरभंगा नगर निगम के पास मात्र 5 एचपी का कुछ पंप है, यह सुनकर  नगर विकास विभाग सन्न रह गया। नगर विकास विभाग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से तत्काल डीएम डॉ त्यागराजन एसएम व नगर आयुक्त से बात की। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने नगर विधायक को आश्वस्त किया, दरभंगा नगर निगम की ओर से तुरंत पंप लेकर इस जलजमाव से लोगों को मुक्ति दिलाई जाएगी। अगर जरूरत पड़ी तो 80, 100 व इससे बड़े पंप को भी दरभंगा भेज कर सभी मोहल्ले में जमा गंदा व वर्षा के पानी को निकालने का कार्य करेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, चंद घंटे में स्कार्पियो लूट का खुलासा, अंतर जिला वाहन गिरोह के लुटेरे को दबोचा, स्कार्पियो के साथ बाइक भी बरामद

 

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव ने गंभीरता से नगर विधायक को आश्वस्त किया, आगामी दिनों में अगर इस से भी बड़े पंप की जरूरत होगी तो अतिशीघ्र दरभंगा पहुंचाकर लोगों को इस तकलीफ से मुक्ति दिलाई जाएगी।

 

दरभंगा जैसे बड़े शहर में इतने छोटे 5 एचपी के पंप मात्र रखे जाने को  नगर विकास विभाग ने गंभीरता से लिया। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव की पहल पर दरभंगा नगर निगम की ओर से 26 एच पी के4 व 10 एचपी के 6 पंप लिए जाने का निर्देश नगर आयुक्त की ओर से तत्काल जारी कर दिया गया है।

 

नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से शुक्रवार की सुबह नगर विधायक ने फिर से बात कर इस गंभीर स्थिति की समीक्षा की। नगर विधायक की ओर से वार्ड नंबर 12, 3,4,5,6,7, 9,13,14,15,16,40,44,31,21,बलभद्रपुर सहित अन्य वार्डों में भी घूम घूम कर जल जमाव का जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News| नीलम देवी बनी RJD की प्रधान महासचिव

 

नगर में गंदा पानी व जलजमाव को लेकर श्री सरावगी अत्यंत गंभीर हो उठे हैं। जिला प्रशासन से लेकर प्रदेश के नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से पल-पल संपर्क में हैं। शहर के लोगों को गंदे पानी व जलजमाव से मुक्ति दिलाने की दिशा में पूरी तत्परता से अपने प्रयास को जारी रखें हैं।

जानकारी के अनुसार, गत माह भी डीएम के साथ हुई बैठक में नगर में जहां-जहां जलजमाव है उस बिंदु को नगर विधायक की ओर से गंभीरता से रखा गया था। डीएम की ओर से नगर आयुक्त को इस को लेकर गंभीरता से निबटने का निर्देश भी दिया गया लेकिन बावजूद इसके नगर निगम की सक्रियता आरंभ नहीं हो सकी और भीषण वर्षा एवं बाढ़ को लेकर शहरवासी हलकान हो उठे।दरभंगा शहर को मिलेगी जलजमाव-गंदे पानी से मुक्ति, निगम के पास 5 पंप सुनकर सन्न है विभागसैदनगर अभंडा  मोहल्ले में लोगों से मिलते नगर विधायक संजय सरावगी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें