मार्च,29,2024
spot_img

दरभंगा पूअर होम की हराही ट्रेस मार्केट के दुकानदारों के बढ़ेंगे किराए, क्वार्टर से हटेंगे अवैध लोग

spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज न्यूज। आयुक्त कार्यालय सभागार में आयुक्त मयंक बरबड़े की अध्यक्षता में बहुचर्चित श्री कामेश्वरी प्रिया पूअर होम (darbhanga poor home) के कर्मियों के लंबित वेतन, मानदेय व सेवांत लाभ के भुगतान को लेकर बैठक हुई।

बैठक में बताया गया, डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में गठित सात सदस्यीय समिति की ओर से प्रतिवेदित किया गया था, संस्था अपने उद्देश्य से भटक गई है। इसी प्रतिवेदन के आधार पर संस्था (darbhanga poor home)  का निबंधन रद किया गया था। उच्च न्यायालय की ओर से आयुक्त को 04 महीने में तार्किक निष्कर्ष तक पहुंचाने के लिए संस्था दी गई थी।

 

संस्था (darbhanga poor home)  संचालन से संबंधित मार्ग निर्देशन के लिए समाज कल्याण विभाग को भी पत्र प्रेषित है। आयुक्त की ओर से अपने प्रतिनिधि के रूप में अंतरिम प्रशासक सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग, दरभंगा को बनाया गया है, जिनकी ओर से वर्त्तमान में संस्था की देख रेख की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Biraul News | बिरौल के Supaul Market में अवैध Nursing Home, पड़ा छापा, हुआ खुलासा, 4 मिले अवैध

बैठक में सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग,दरभंगा ने बताया, संस्था (darbhanga poor home)  में कार्यरत 27 कर्मियों व सेवानिवृत्त कर्मियों के वेतन/मानदेय व सेवांत लाभ का भुगतान लंबित है। कर्मियों के मानदेय भुगतान के लिए बैठक में विचार-विमर्श किया गया। वहीं, संस्था के आय व व्यय की जानकारी ली गयी।

 

बताया गया, संस्था (darbhanga poor home)  के अधीन दरभंगा रेलवे स्टेशन के समीप हराही ट्रेस मार्केट संचालित है, जिसके दुकानों का किराया बहुत कम है, जो बहुत पहले निर्धारित किया गया था। दुकानों का मासिक किराया लगभग 100 से 200 रुपए है। इसके अतिरिक्त संस्था के क्वार्टर में कई सेवानिवृत्त कर्मी अवैध रूप से रह रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Kusheshwarsthan News | बाबा की नगरी में धर्म की जय और अधर्म का होगा नाश...24 Kundli Gayatri Mahayagya की आध्यात्मिक शुरूआत, भव्य मंगल कलश यात्रा ने मन मोहा, माहौल हो उठा पवित्र

विचार-विमर्श के उपरांत आयुक्त श्री बरबड़े ने कर्मियों के लंबित वेतन/मानेदय/सेवांत लाभ का भुगतान संस्था के पुराने फ्रिज खाते से भुगतान करने का निर्देश दिया। वहीं कार्यरत कर्मियों के मानदेय के भुगतान के लिए संस्था (darbhanga poor home)  की आय बढ़ाने के लिए संस्था के अधीन संचालित हराही ट्रेस मार्केंट के सभी 75 दुकानों के किराया का पुनर्निर्धारण करने व अवैध कब्जा वाले क्वार्टरों को खाली कराने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, सदर को 15 दिनों का समय दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Bettiah News | 8 साल की मासूम को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंका, जुर्म का फुफेरा भाई है मास्टरमाइंड, शव मिलते ही उबले लोग, किया सड़क जाम, आगजनी

बैठक में उच्च न्यायालय में संस्था (darbhanga poor home)  के संचालन से संबंधित एक रिव्यू पेटिशन दायर करने का निर्देश सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांगा, दरभंगा को दिया गया। वकील का व्यय का वहन संस्था के खाते से किया जाएगा।

बैठक में आयुक्त के सचिव दुर्गानंद झा, क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी मनोज कुमार झा, उप निदेशक जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला लेखा पदाधिकारी नील कमल, जिला अवर निबंधन पदाधिकारी मणीन्द्र नाथ झा व सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग नेहा नुपुर उपस्थित थे।(darbhanga poor home) दरभंगा पूअर होम की हराही ट्रेस मार्केट के दुकानदारों के बढ़ेंगे किराए, क्वार्टर से हटेंगे अवैध लोग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें