अप्रैल,27,2024
spot_img

दरभंगा पुलिस की 1.8 करोड़ की वसूली, SSP बाबूराम ने कहा, शाम 7बजे के बाद निकलना मना है

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन 4 को असरदार व प्रभावशाली बनाने के लिए दरभंगा एसएसपी बाबूराम गंभीर हैं। उन्होंने इसे पूरी तरह असरदार बनाने के लिए ब्लूप्रिंट बना लिया है। एसएसपी बाबूराम के निर्देश पर जिला पुलिस आगे बढ़कर कमर कस ली है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी बाबूराम के निर्देश के बाद पुलिस सुबह से ही सड़कों पर दिख रही है। पुलिस सड़कों  पर उतर गई है। बेवजह आने-जाने वाले लोगों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस बल की इस सख्ती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस दौरान लॉकडाउन उल्लंघन मामले में अब तक दरभंगा पुलिस ने 1 करोड़ 8 लाख की राशि जुर्माना के रूप में वसूल की है।

एसएसपी बाबूराम ने बताया है कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए जिले में जितने भी महत्वपूर्ण सड़क हैं, वहां पर हमलोगों ने चेक पोस्ट बनाया है, जहां पर सभी प्रकार के मूवमेंट की चेकिंग की जा रही है। इसके अलावे जिले मेंं जगह-जगह वाहनों की चेकिंग लगातार जारी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | नाबालिग से Torture में लोहा सिंह लालदेव की कटेगी 1 साल जेल में, POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

एसएसपी बाबूराम ने   कहा कि अभी तक बारह हजार से अधिक वाहन लॉकडाउन का उल्लंघन करते पाए गए। इनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई करते हुए 1 करोड़ 8 लाख से अधिक की राशि जुर्माना के रूप में वसूली गई है।

उन्होंने बताया कि संपूर्ण जिला में लॉकडाउन का अनुपालन सख्ती से कराया जा रहा है। पहले भी कुछ दुकानों को 6 बजे तक खोलने की अनुमति थी। अब शाम के 7 बजे से लेकर सुबह के 7 बजे तक कर्फ्यू की तरह रहेगा। इस दौरान लोग मात्र चिकित्सकीय सेवा के लिए ही घरों से बाहर निकल सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | दुष्कर्मी जीजा...नाबालिग को जीभर रौंदा, बनाया गर्भवती... शादी का झांसा, लुटती अस्मत को मिला... DNA से इंसाफ... POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें