अप्रैल,25,2024
spot_img

दरभंगा म्यूजियम के पास प्रवासियों को छोड़कर जा रही बस की बाइक में टक्कर, एक जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा चंद्रधारी संग्रहालय व गुमती के निकट एक बस व बाइक में टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपनी दिशा से दूसरी ओर से आ रही मोटरसाइकिल सवार की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार बाजितपुर निवासी संजीत मंडल बुरी तरह घायल हैं। उसका एक निजी क्लिनिक में इलाजरत है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Benipatti News | बरही गाछी सड़क किनारे गड्ढे से मिली लाश...अज्ञात

जानकारी के अनुसार घायल पिता स्व. रामचंद्र मंडल नगर थाना क्षेत्र के वाजिदपुर के पुत्र संजीत मंडल का निजी क्लीनिक में कंपाउंडर  बताया जाता है। मंगलवार को जख्मी संजीत अपने घर जा रहे थे। बस चालक प्रवासियों को छोड़कर दरभंगा स्टेशन की ओर जा रही थी, उसी दौरान उल्टी दिशा से आ रहे संजीत मंडल के मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर लग गई।

टककर की तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे।युवक के हेलमेट से खून निकल रहा था। स्थानीय लोग गुस्से में आ गए। तोड़फोड़ करने लगे। स्थानीय लोगों के गुस्से को देखकर ड्राइवर वहां से फरार हो गया। लोगों ने बस को क्षतिग्रस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change...अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

वहीं, पुलिस के आते ही सभी आक्रोशित लोग फरार हो गए। हालांकि जख्मी का इलाज डेनवी रोड के निजी नर्सिंग होम में ही कराया जा रहा है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें