अप्रैल,24,2024
spot_img

दरभंगा में सड़क किनारे सो रहे कोयलास्थान के दंपती को पिकअप ने कुचला, मौत पर घंटों बवाल

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा– जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी स्थित  कोयलास्थान –चतरा के बीच मंगलवार की सुबह एक पिकअप वैन ने सड़क किनारे सो रहे बाढ़ पीड़ित दंपती को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गई। मृत दंपती की शिनाख्त कोयलास्थान गांव के सुरेन्द्र यादव व उनकी पत्नी परमशीला देवी के रूप में हुई है। ( darbhanga me shrak kinare so rahey)

यह भी पढ़ें:  Bihar Politics News | Lok Sabha Elections 2024 | NDA में लटक गईं Samastipur सीट की तंबू....Sunny Hazari के बहाने Maheshwar Hazari पर बौखलाए Chirag Paswan ...सुनाई जमकर...खरी-खोटी...##वाले

 

घटना की जानकारी मिलने पर लोगों में अफरातफरी मच गई। फिर घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने दरभंगा–जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग 527 बी को घटनास्थल के समीप करीब चार घंटे तक जाम कर यातायात को ठप कर दिया।दरभंगा में सड़क किनारे सो रहे कोयलास्थान के दंपती को पिकअप ने कुचला, मौत पर घंटों बवालइसके कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लोग घंटों जाम में फंसे रहे। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ मो.महताब अंसारी व सीओ सह नोडल पदाधिकारी(आपदा) अजीत कुमार झा व केवटी थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव ने पुलिस बल के साथ वहां पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Benipur News | रमौली पंचायत के सरपंच शराब तस्करी में गिरफ्तार

प्रदर्शनकारियों से बात करते हुए यातायात को बहाल कराया। इसमें जिप प्रतिनिधि सुवंश यादव, मुखिया प्रतिनिधि सुशील साह, सरपंच प्रतिनिधि कामोद नारायण साह, पंसस भोला कुमार आदि सहित कई शामिल रहे। इसी बीच जिले के कई थानों की पुलिस भी वहां पहुंची। पुलिस ने दुर्धटनाग्रस्त बिना नंबर वाले वैन को जब्त कर लिया है।( darbhanga me shrak kinare so rahey)

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Chhapra News | आर्केस्ट्रा की आड़ में युवक का मर्डर...दोस्त के साथ गया नाच देखने, मिली गाछी टोला से लाश

 

बाद में ग्रामीणों ने पकड़े गए चालक दीपक कुमार मंडल को पुलिस के हवाले कर दिया गया। दीपक मंडल मघुबनी जिले के हरलाखी थाना अंतर्गत नहरनीया गांव निवासी तेज नारायण मंडल का बेटा बताया गया।( darbhanga me shrak kinare so rahey)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें