अप्रैल,25,2024
spot_img

खुशखबरी : दरभंगा में 12 मार्च को रामनगर आईटीआई में लगेगा जॉब कैंप

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा। संयुक्त श्रम भवन, रामनगर आई.टी.आई के निकट अवस्थित अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के कार्यालय परिसर में 12 मार्च 2021 को एक दिवसीय जॉब कैंप का ऑनलाइन आयोजन किया गया है।

इस जॉब कैंप में 2COMS CONSULTING Pvt Ltd KOLKATA द्वारा आंध्रप्रदेश के श्री सिटी हेतु एसेम्बलर के पद पर सिर्फ स्वस्थ एवं अविवाहित महिला आवेदकों का चयन किया जाएगा। इस पद हेतु योग्यता 10वीं पास होनी चाहिए। इस जॉब कैंप में 300 पदों हेतु कंपनी द्वारा ऑनलाइन साक्षात्कार का आयोजन इसी कार्यालय में किया जाएगा।

अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 8 घंटे के कार्य हेतु लगभग 9000 से 12000 रुपये पारिश्रमिक तथा अतिरिक्त कार्य हेतु नियमानुसार अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sakri-Madhubani News | सकरी चीनी मिल एरिया में माथे पर बैग लिए ये कौन था? पुलिस को देखा, बैग पटका, हुआ फरार...मगर जुड़ गए तार...?

जॉब कैंप में भाग लेने के लिए सभी योग्यताधारी अभ्यर्थी जिनकी न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम आयु 26 वर्ष होगी, वे योग्य होंगे।
आवेदकों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह न्यूनतम दर पर खाने की सुविधा के साथ-साथ रहने की व्यवस्था हेतु कोई शुल्क भुगतान नहीं करना पड़ेगा।
नियोजन कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का Ncs Portal पर निबंधन होना अनिवार्य हैं।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sakri-Madhubani News | सकरी चीनी मिल एरिया में माथे पर बैग लिए ये कौन था? पुलिस को देखा, बैग पटका, हुआ फरार...मगर जुड़ गए तार...?

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें