अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा में बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए वन-वे लागू, विस्थापितों से मिले डीएम-सिटी एसपी

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. त्यागराजन एस.एम ने  मंगलवार को नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के साथ संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया। वहीं, सड़क किनारे विस्थापित लोगों से मुलाकात की।

 

जानकारी के अनुसार, जिला प्रशासन लगातार सभी बाढ़ पीड़ितों से अनुरोध कर  रहा है कि वह सड़क किनारे ना रहकर पंचायतों में बनाए गए आश्रय स्थलों में शरण लें। डीएम डॉ.एसएम ने कहा, केवटी प्रखंड के कोयला स्थान में आज सुबह हुई सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत अत्यंत दुःखद है। (darbhanga me badh pirito ki surakcha)

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | चाय की एक चुस्की में खाक हो गए 70 परिवारों के आशियाने...ये आग का अग्निवेग...मचा तांडव

पथ प्रमंडल  के कार्यपालक अभियंता को जगह-जगह बैरिकेडिंग का भी निर्देश दिया गया है। पहले से एनएच 527 पर शरण लिए हुए बाढ़ पीड़ितों की सुरक्षा के लिए वन-वे लागू करा दिया गया है। अन्य जगहों पर भी बैरिकेडिंग वथा ड्रम के माध्यम से सुरक्षा  कराने का निर्देश दिया गया। (darbhanga me badh pirito ki surakcha)

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | दरभंगा क्राइम की नई कड़ी... Bihar Industrial Area Development Authority के अधिकारियों पर Criminal Case

 

सभी थानाध्यक्षों को सतर्क रहकर किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो यह सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम डॉ.एसएम ने मृतकों के परिजन को 08 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। वहीं,  बहादुरपुर व हनुमान नगर अंचल के निरीक्षण के क्रम में अंचलाधिकारी को बाढ़ पीड़ितों के लिए बाढ़ राहत व बचाव कार्य, पॉलिथीन शीट का वितरण, सामुदायिक रसोई का संचालन आदि नियमित रूप से जारी रखने का निर्देश दिया।(darbhanga me badh pirito ki surakcha)

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें