मार्च,28,2024
spot_img

काला कानून काली साया के खिलाफ भारत बंद को सफल बनाने दरभंगा की सड़कों पर उतरेंगे माले कार्यकर्ता

spot_img
spot_img

भाकपा माले जिला कमेटी ने लोकतंत्र बचाओ आंदोलन को मजवूत करने का संकल्प लिया

दरभंगा 25 मार्च। भाकपा माले जिला कमिटी की बैठक से बिहार सशत्र पुलिस विधेयक पास कराने में विधानसभा में विधायकों के साथ दमनात्मक कारवाई पर आक्रोश जताया और भाजपाई साजिश को आगे बढ़ाने में नीतीश सरकार खड़ी है।इसका भंडाफोड़ किया जाएगा ।26 मार्च को संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद को सफल बनाने के साथ ही बिहार में सशत्र पुलिस विधेयक को पास कराने में किए दमनात्मक कार्रवाई पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार माफी मांगों के लिए बिहार बंद को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता लगेंगे।

जिला कमेटी ने 16 अप्रैल को किसान मजदूर महापंचायत करने का फैसला लिया गया है। 3 अप्रैल तक प्रखंडों में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। भाजपा -जदयू द्वारा काला कानून,काला साया देश के साथ ही राज्य में लाया है तीन किसान विरोधी,44 मजदूर कानून को 4 कोड बनाने, सशत्र पुलिस विधेयक की वापसी की मांग पर प्रतिरोध की अग्रिम पंक्ति में खड़ा करने का संकल्प लिया गया है।बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | बाजार समिति में रहेंगी चाक-चौबंद व्यवस्था, पहुंचे DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy

बैठक में राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ,वरिष्ठ नेता आर के सहनी ,लक्ष्मी पासवान , अशोक पासवान ,जंगी यादव ,नन्द लाल ठाकुर , ललन पासवान ,नेयाज अहमद , धर्मेश यादव ,अवधेश सिंह, देवेंद्र साह ,बैद्यनाथ यादव ,भूषण मंडल ,विश्वनाथ पासवान ,डॉ उमेश साह भी मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें