अप्रैल,20,2024
spot_img

संस्कृत विवि में विद्यार्थियों का संकल्प,शिक्षक बनकर करेंगे समाज में समान सहभागिता के लिए कार्य, डॉ.रीता सिंह ने कहा-खेल लड़कियों को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा साधन

spot_img
spot_img

शिक्षा शास्त्र विभाग में मना महिला दिवस

दरभंगा। महिला दिवस के विशेष अवसर पर शिक्षा शास्त्र विभाग कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में वॉलीबाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ राम नन्दन झा ने किया। मुख्य अतिथि न्यासयोग एवं तनाव प्रबंधन पाठ्यक्रम की संयोजक डॉ. रीता सिंह थीं।

डॉ. सिंह ने कहा कि खेल लड़कियों को सशक्त बनाने का सबसे बड़ा साधन है। मन से तो लड़कियां मजबूत हो चुकी हैं, शारीरिक मजबूती भी आवश्यक है। कार्यक्रम संयोजक श्री पवन सहनी ने विभाग के विद्यार्थियों के बीच वॉलीबाल प्रदर्शनी मैच करवाया। छात्र-छात्राओं ने इस मैत्री मैच में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga से BIG Breaking है..अड़हर खेत से मिली महिला की लाश...Suspicion की मिस्ट्री@Murder After Rape?

कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि शिक्षक बनकर वह समाज में समान सहभागिता के लिए कार्य करेंगे।
धन्यवाद ज्ञापन विभागीय वरिष्ठ शिक्षक डॉ. ऋद्धिनाथ झा ने किया। आयोजन में सभी विभागीय शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें