अप्रैल,25,2024
spot_img

दरभंगा में वाहन चेकिंग में 01 करोड़ 04 लाख 66 हजार 100 रूपए का जुर्माना,135 पर CCA

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स न्यूज। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन, 2020 के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाये रखने, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में मतदान व मतगणना की प्रक्रिया सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की ओर से गैर-कानूनी गतिविधियों में संलिप्त/आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध लगातार निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। एफ.एस.टी. एवं एस.एस.टी. द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर लगातार दबिश बनायी जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Sakri-Madhubani News | सकरी चीनी मिल एरिया में माथे पर बैग लिए ये कौन था? पुलिस को देखा, बैग पटका, हुआ फरार...मगर जुड़ गए तार...?

जानकारी के अनुसार, वाहनों की सघनता से जांच कर गैर-कानूनी आवाजाही पर निगरानी रखी जा रही है। वाहनों की जाँच में अबतक 01 करोड़ 04 लाख 66 हजार 100 रुपए जुर्माना की वसूली की गयी है।

वहीं, पुलिस की ओर से 19248.195 लीटर शराब जब्त की गई है। आपराधिक प्रवृत्ति के 105 व्यक्तियों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत किया गए हैं। वहीं 135 लोगों के विरूद्ध सी.सी.ए. के तहत कार्रवाई की गई है, जिन्हें अपने थाने क्षेत्र से इतर के थाने में रोज हाजिरी लगानी होगी या अन्य थाना क्षेत्र में रहना होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | शराब तस्करी का सजायाफ्ता...Special Judge1 Shriram Jha की Court का कड़ा फैसला, मिली श्रवण नायक को 5 साल की सजा

कुल 11 हजार 559 व्यक्तियों से बंध पत्र भरवाया गया है। मतदान तिथि के लिए कुल 235 भेद्द टोले की पहचान हुई है, जहाँ के 1651 व्यक्ति ऐसे चिन्ह्ति किये गए हैं जिसके द्वारा गड़बड़ी फैलायी जाने की आशंका है, उन्हें बॉन्ड डाउन किया गया है। साथ ही थानों द्वारा 1222 शस्त्रों का सत्यापन किया गया एवं 379 शस्त्र जमा करवाये गए हैं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें