अप्रैल,26,2024
spot_img

Darbhanga Local News: केवटी में पिकअप से कुचलकर बालक की मौत, चालक हिरासत में

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। केवटी प्रखंड मुख्यालय के नजदीक बुधवार की सुबह पिकअप ने केवटी थाना क्षेत्र के नयाटोला हुलास गांव निवासी मो. इसतेखार के बारह वर्षीय पुत्र मो. बरकत अली को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत (Road Accident) हो गई। घटना दरभंगा-जयनगर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-527 बी पर ठीक केवटी (Darbhanga Local News: Child dies after being crushed by pickup in Kewati, driver in custody) प्रखंड मुख्यालय के समीप हुुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | चुनावी मौसम में Madhubani की गाड़ी से मिले 1 लाख कैश...बड़ी कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए। हालांकि तत्काल सीओ अजीत कुमार झा व थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वैन को (Road Accident) जब्त करतेे हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद लोग शांत हुए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बरकत अपनी मां नाजो खातून के साथ आधार कार्ड बनवाने प्रखंड मुख्यालय आया था। मगर प्रखंड मुख्यालय बंद रहने के कारण वह वापस घर लौटने के दौरान (Darbhanga Local News: Child dies after being crushed by pickup in Kewati, driver in custody) सड़क पार करने के दौरान पिकअप की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Darbhanga Court News | दुष्कर्मी जीजा...नाबालिग को जीभर रौंदा, बनाया गर्भवती... शादी का झांसा, लुटती अस्मत को मिला... DNA से इंसाफ... POCSO Special Judge Protima Parihar का कड़ा फैसला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें