अप्रैल,20,2024
spot_img

दरभंगा के प्रखंडों में नए मेंटर नियुक्त, जानिए सूची, आपके प्रखंड में किस अधिकारी को मिला प्रभार

spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम ने प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत क्रियान्वित किए जा रहे सरकार के विभिन्न विकास व कल्याणकारी योजनाओं का अनुश्रवण व पर्यवेक्षण करने के लिए जिले के कुल 18 प्रखंडों में पूर्व से नामित वरीय प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी / मेंटर के आदेश में आंशिक संशोधन किया गया हैं।

इस आदेश में जिला स्तरीय पदाधिकारी के साथ नवनियुक्त वरीय उपसमहर्ताओं को भी प्रखंड मेंटर का दायित्व सौंपा गया हैं। जिला स्थापना शाखा से निर्गत आदेश के अनुसार राकेश कुमार गुप्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा व राहुल कुमार, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी सैनिक कल्याण, दरभंगा को हनुमाननगर प्रखंड का वरीय प्रभारी पदाधिकारी बनाया गया है।

वहीं, रवि कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, दरभंगा व टोनी कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा दरभंगा को केवटी प्रखंड के लिए नामित किया गया है।

इसी प्रकार शकील अख्तर अंसारी, परियोजना निदेशक, आत्मा व आलोक राज, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व शाखा, दरभंगा को जाले प्रखंड, समीर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी व गौरव शंकर, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला नीलाम पत्र व शस्त्र, दरभंगा को गौड़ाबौराम, अभिनय भास्कर, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, दरभंगा व फैजान सरवन, अपर अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल को घनश्यामपुर प्रखंड, रिजवान अहमद, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी, दरभंगा व नयना कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-अपर अनुमंडल पदाधिकारी, सदर दरभंगा को सिंहवाड़ा प्रखंड वहीं, रमेश कुमार सुमन, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी व पुष्पिता झा, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, लोक सूचना शाखा, दरभंगा को बहेड़ी प्रखण्ड का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है।

इसके साथ ही संजय कुमार, अनुमण्डल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, सदर दरभंगा को तारडीह, अभिषेक रंजन, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-निदेशक, डीआरडीए, दरभंगा को सदर दरभंगा, कंचन कुमारी झा, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी राष्ट्रीय बचत शाखा को हायाघाट, सत्यम सहाय, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, आपदा नियंत्रण कक्ष, दरभंगा को बहादुरपुर, रवि शंकर तिवारी, सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, दरभंगा को मनीगाछी प्रखंड, मनोज कुमार पवन, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बेनीपुर को बेनीपुर प्रखण्ड, विकास कुमार, अपर अनुमण्डल पदाधिकारी, बेनीपुर को अलीनगर प्रखंड, ब्रज किशोर लाल, अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौल को बिरौल प्रखण्ड, ललित राही, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, जिला अभिलेखागार, दरभंगा को किरतपुर प्रखण्ड, नदीमुल गफ्फार सिद्यिकी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बिरौल को कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड व संस्कार रंजन, वरीय उप समाहर्त्ता-सह-प्रभारी पदाधिकारी, विकाश शाखा, दरभंगा को कुशेश्वरस्थान प्रखंड का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | दुष्कर्म के दरिंदा Santosh Paswan को 20 साल की सजा, 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म में POCSO Act के Special Judge Pratima Parihar का कड़ा फैसला

सभी वरीय प्रखंड प्रभारी पदाधिकारी को प्रत्येक बुधवार को आवंटित प्रखंड मुख्यालय में उपस्थित होकर प्रखण्ड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं का अनुश्रवण व समीक्षा करने को कहा गया हैं।

इसके साथ ही प्रखंड व अंचल से संबंधित सभी कार्यों, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान, जल-जीवन-हरियाली अभियान, राजस्व संग्रहण, मनरेगा, लोक सेवाओं का अधिकार, लोक शिकायत निवारण, आपदा प्रबंधन, कोरोना महामारी, स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी केन्द्र, जन वितरण प्रणाली एवं अन्य कार्यों की समीक्षा करेंगे एवं निर्धारित प्रपत्र में अपना प्रतिवेदन जिलाधिकारी को समर्पित करेंगे।

इसके साथ ही अनुमंडल स्तर पर योजनाओं का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करने के लिए सभी तीन अनुमंडलों में भी वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Gaighat News | DeshajTimes.Com ने पूछा था, गायघाट पुलिस की अन्याय पर मरहम कब!...| तो पहुंचे City SP Awadhesh Dixit और ASP East Sahariar Akhtar, फिर ये हुआ Indefinite Fast को मिली जूस|

इसमें उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो को दरभंगा सदर, अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी को बिरौल व अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजीव रंजन प्रभाकर को बेनीपुर अनुमंडल का वरीय प्रभारी पदाधिकारी नामित किया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें