अप्रैल,25,2024
spot_img

दरभंगा-केवटी में पैसे का बवंडर, पुलिस जवानों पर रोड़े से हमला, पथराव, कई जख्मी,पुलिस का कैंप

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो।  केवटी के बरही गांव में जमकर दो पक्षों में भिड़ंत से माहौल में खटास आ गया। घटना मंगलवार की है। बताया जाता है विवाद पैसे को लेकर हुआ है। विवाद ने हिंसक रूप लेते हुए मौके पर पहुंची पुलिस पर भी जमकर पत्थर बरसाए। वहीं, पत्थरबाजी में कई पुलिस के जवानों समेत आम लोग जख्मी हुए हैं। मौके पर कई थानों की पुलिस कैंप कर रही है। वहीं, नजाकत को देखते तत्काल डीएम डॉ.त्यागराजन एसएम भी वहां पहुंचे व लोगों को समझाकर आपसी प्यार व भाईचारे में रहने की नसीहत दी। हालांकि, माहौल में दहशत है और लोग घरों में कैद हैं।

यह भी पढ़ें:  Indian Railway | Bihar News | Bihar Special Train | रेल यात्री कृपया ध्यान दें....Darbhanga, Samastipur, Muzaffarpur के लिए अनारक्षित Special Trains की भरमार, Summer Special Trains की बहार

 

जानकारी के अनुसार, पैसे निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आपस में भिड़ गए। आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश शुरू हो गई। जमकर झड़प में जमकर रोड़ेबाजी हुई।Image may contain: one or more people, people standing and outdoor इस रोड़ेबाजी में एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी व दर्जन भर लोग चोटिल हो गए हैं। पुलिस ने दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर सिटी एसपी योगेंद्र प्रसाद, सदर एसडीओ राकेश कुमार, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार, डीएसपी यातायात बिरजू पासवान, पुलिस इंस्पेक्टर बसंत कुमार झा, दंगा नियंत्रण व क्यूआरटी व अग्निदस्ता के जवान सहित कई थानों की पुलिस बरही पहुंचकर मामले को शांत किया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Chhapra News | आर्केस्ट्रा की आड़ में युवक का मर्डर...दोस्त के साथ गया नाच देखने, मिली गाछी टोला से लाश

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष दूसरे पक्ष के यहां से सीएसपी के माध्यम से पैसा निकालने गया था। इसमें एक पक्ष ने दावा किया, उन्हें जितनी की आवश्यकता थी उतना पैसा दे दिया गया। अधिक पैसा निकाल कर वह खुद दूसरा पक्ष रख लिया। इसको लेकर विवाद हुआ।

 

डीएम डाॅ त्यागराजन एस एम ने बरही गांव पहुंचकर मामलों की तहकीकात की। साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील लोगों से की। अफवाहों से बचने व सोशल मीडिया पर ध्यान नहीं देने की बात भी उन्होंने कहीं।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें