अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा के डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा को मिली सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति पर विदाई

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने जिला जन संपर्क पदाधिकारी-सह-उप जन संपर्क निदेशक, दरभंगा प्रमंडल सुशील कुमार शर्मा को सेवानिवृत्ति पर समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में पदाधिकारियों, कर्मियों व मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भावभीनी विदाई दी।

डीएम डॉ. एसएम  ने सुशील कुमार शर्मा को कार्य कुशलता, शालीनता, कार्य के प्रति समर्पित, दायित्वों का सही से निर्वह्न समेत अन्य गुणों की प्रशंसा करते हुए उन्हें गुलदस्ता, माल्यार्पण व उपहार प्रदान कर विदाई दी।

डीडीसी डॉ. कारी प्रसाद महतो ने भी उनकी कार्यशैली व सादगी की प्रशंसा करते हुए उनके स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की शुभकानाएं दी। भूमि सुधार उप समाहर्त्ता पुष्पेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी शरद झा, निदेशक, डीआरडीए अभिषेक रंजन व प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार समेत उपस्थित सभी मीडिया प्रतिनिधियों ने भी सुशील कुमार शर्मा की प्रशंसा करते उन्हें  माल्यार्पण देकर विदाई दी।

यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

वहीं, देशज टाइम्स भी ऐसे डीपीआरओ के सेवानिवृत्ति पर उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते उनके दरभंगा से सेवानिवृत्ति को ताउम्र सहेजकर रखने जैसा बताया। देशज टाइम्स की पूरी टीम अपने चहेते पदाधिकारी की सेवानिवृत्ति पर उनका पुष्पों से श्रद्धापूर्ण विदाई देता है। दरभंगा के डीपीआरओ सुशील कुमार शर्मा को मिली सम्मान के साथ सेवानिवृत्ति पर विदाई

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें