अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा के चर्चित पूर्व पीपी त्रिवेणी कांत झा को अधिवक्ताओं ने किया नमन, कहा-अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के चर्चित वकील,स्पष्टवादी विधिवेत्ता,कानून के पंडित हमेशा रहेंगे हमारे मार्गदर्शक

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा। दरभंगा बार एसोसियेशन के सदस्यों ने हर दिल अजीज पूर्व लोक अभियोजक त्रिवेणी कांत झा को याद कर नमन किया।। बार एसोसिएशन भवन दरभंगा के लॉर्ड्स चेम्बर में शनिवार को अधिवक्ता रमणजी चौधरी की अध्यक्षता में पूर्व लोक अभियोजक त्रिवेणी कांत झा की दसवीं पुण्य तिथि मनाई गई।

 

 

 

 

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रवि शंकर प्रसाद ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि त्रिवेणी बाबू एक स्पष्ट वादी विधिवेत्ता थे। उन्हें कानून का पंडित कहा जाता था। कानून की व्याख्या में उन्हें महारत हासिल थी। बार एसोसिएशन के महासचिव कृष्ण कुमार मिश्र ने कहा स्वर्गीय त्रिवेणी बाबू फौजदारी कानून के क्षेत्र में मील का पत्थर थे। दंड प्रकिया संहिता दंड विधान संहिता साक्ष्य अधिनियम पर उनकी मजबूत पकड़ थी। कानून के क्षेत्र में उच्च मापदंड स्थापित करने को लेकर हमेशा याद किया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Biraul News | Begusarai G.D college से लौट रहे बिरौल के युवक रोशन की हत्या, भाई रंजन ने कहा, गाड़ी से कुचलकर मेरे भाई को मार डाला!

 

 

अधिवक्ता अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि वे अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष के चर्चित वकील थे। शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने श्रद्धासुमन निवेदित करते हुए कहा कि त्रिवेणी बाबू कानून के पक्षधर थे। स्कूली पाठ्यक्रम में सामान्य कानून की पढ़ाई को आवश्यक बताते थे। उनका कहना था कि कानून को मानने वाले देश के प्रत्येक नागरिकों को तब तक सामान्य कानून का ज्ञान नहीं हो पाएगा, जब तक कि कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के पाठ्यक्रम में संविधान के सभी 395 अनुच्छेदों को बांटकर शामिल कर छात्रों को पढ़ाने की व्यवस्था न हो जाए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | चाय की एक चुस्की में खाक हो गए 70 परिवारों के आशियाने...ये आग का अग्निवेग...मचा तांडव

 

 

 

आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता विरेन्द्र कुमार सिंह, विजय नारायण चौधरी,राम स्वार्थ चौधरी,अमरनाथ झा, साकेत कुमार सिंह, संतोष कुमार सिन्हा, राम वृक्ष सहनी, राम विलास महतो, माया शंकर चौधरी, संजय कुमार सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन और आयोजन अधिवक्ता रमणजी चौधरी ने किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें