अप्रैल,25,2024
spot_img

झूम उठेगा दरभंगा: 25 अक्टूबर से शुरू हो सकती हैं दरभंगा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानें

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। अगर यह संभव हो गया तो दरभंगावासियों के यह एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। 25 अक्टूबर से दरभंगा एयरपोर्ट  से देश के तीन बड़े शहरों के लिए हवाई सेवाएं शुरू हो सकती हैं। इसके तहत,स्पाइस जेट दरभंगा एयरपोर्ट से मुंबई, बंगलुरू व दिल्ली रूट पर विमानों का संचालन शुरू करेगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Benipatti News | बरही गाछी सड़क किनारे गड्ढे से मिली लाश...अज्ञात

 

जानकारी के अनुसार, रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत इन विमान सेवाओं की  शुरूआत की जा रही है। बताया जा रहा है, बैंगलुरू से सुबह 11.15 बजे पहला विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचेगा। फिर यही विमान आधे घंटे के बाद 11.45 बजे बैंगलुरू के लिए उड़ान भरेगा। वहीं, दिल्ली से उड़कर 12.10 बजे अगला विमान दरभंगा एयरपोर्ट पर पहुंचेगा जबकि यह 12.40 बजे मुंबई के लिए दरभंगा से उड़ान भरेगा। सबसे अंत में दिल्ली से दरभंगा के लिए उड़ान उपलब्ध होगी। दरभंगा में दिल्ली से शाम 3.55 बजे विमान पहुंचेगा। फिर यही विमान 4.25 बजे दिल्ली के लिए उड़ान रवाना होगा। वैसे, एयरपोर्ट पर रनवे की फिनिशिंग,अप्रोच रोड का निर्माण चल रहा है। इसे पूरा होने में एक महीनें से अधिक का समय लगेगा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें