मार्च,29,2024
spot_img

दरभंगा भाजयुमो के 30 नए मंडल अध्यक्षों का ऐलान, जिलाध्यक्ष बालेंदु ने कहा,यूथ करेंगे बूथ मजबूत

spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा युवा मोर्चा दरभंगा अब मजबूत बनकर उभार में है। जिलाध्यक्ष बालेंदु झा बालाजी ने संगठन विस्तार की कवायद को अमली जामा पहनाते हुए भाजयुमो सेना का गठन किया है। जिलाध्यक्ष श्री झा ने मंगलवार को अपने सेना का विस्तार करते हुए दरभंगा जिले के तीस मंडल अध्यक्षों की घोषणा करते हुए उनके उज्जवल राजनीतिक भविष्य की कामना की है।

जिला अध्यक्ष श्री झा ने कहा है कि चुनावी वर्ष होने के कारण और कोरोना महामारी में सेवा और सहयोग में सहायता के लिए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति आवश्यक थी। इसी के मद्देनजर आज इन सभी मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि सभी मंडलों में युवा और ऊर्जावान लोगों के साथ चयन में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है।

कहा कि उम्मीद ही नहीं पूरा विश्वास है कि यह नई टीम बूथ स्तर पर यूथ की एक मजबूत और सशक्त टीम का निर्माण करने में सफल होगी। देशज टाइम्स को तीस  मंडल अध्यक्षों की सूची व विधिवत मंडल अध्यक्षों के नामों का एलान करते हुए जिला अध्यक्ष श्री झा ने बताया

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | दरभंगा में प्रेमी-प्रेमिका की शादी पर परिजनों में High Profile फसाद, प्रेमिका के घर वालों ने की प्रेमी के घर तोड़फोड़, Rajya Sabha MP के पति पर भी FIR

कुशेश्वरस्थान पूर्वी संजय कुमार मुखिया, कुशेश्वर स्थान पश्चिमी कुलदीप कुमार कामती, बिरौल दक्षिणी संतोष ठाकुर, गौरा बौराम चंदन कुमार झा, किरतपुर शक्ति कुमार,  बिरौल उत्तरी सौरव कुंवर, बेनीपुर नगर संतोष पासवान, बेनीपुर पूर्वी सुनील झा, बेनीपुर पश्चिमी गौतम ठाकुर, बिरौल पश्चिमी सुभाष यादव, बहेड़ी पूर्वी मृत्युंजय कुमार, घनश्यामपुर सोनू सिंह,अलीनगर मुकेश झा, दरभंगा ग्रामीण रामकुमार यादव, मनीगाछी पूर्वी राकेश कुमार झा, मनीगाछी पश्चिमी चंदन कुमार, दरभंगा नगर विशाल महासेठ, लहरिया सराय नगर आशुतोष झा, हायाघाट जय गोपाल चौधरी, बहेरी उत्तरी गौतम कुमार राय, बहेड़ी दक्षिणी दीपक कुमार झा, बहादुरपुर पूर्वी रोशन कुमार सिंह, बहादुरपुर पश्चिमी रूद्रेश रुद्रम, हनुमान नगर श्याम सिंह, केवटी पूर्वी राम नारायण यादव, केवटी पश्चिमी हिमांशु शेखर झा, सिंघवारा पश्चिम कन्हैया मिश्रा, कमतौल रघुनंदन ठाकुर ,जाले अविनाश कश्यप और सिंहवाड़ा पूर्वी में मिथिलेश भगत भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।दरभंगा भाजयुमो के 30 नए मंडल अध्यक्षों का ऐलान, जिलाध्यक्ष बालेंदु ने कहा,यूथ करेंगे बूथ मजबूत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें