अप्रैल,26,2024
spot_img

बड़ी खबर : अब दरभंगा क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार से जारी होगा संपूर्ण भारत पर्यटन परमिट

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स। राज्य परिवहन प्राधिकार की ओर से जनहित व वाहन स्वामियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण भारत पर्यटन परमिट निर्गत करने की शक्ति क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा को प्रत्योजित की गई है।

राज्य परिवहन प्राधिकार, बिहार के इस निर्णय के पश्चात जिले के वाहन स्वामियों को संपूर्ण भारत पर्यटन परमिट प्राप्त करने के लिए अब पटना की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। क्षेत्र के वाहन स्वामियों को अब क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा के काउंटर पर सुगमता पूर्वक पर्यटन परमिट मिल सकेगी। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट के लिए वर्तमान में विहत शुल्क की राशि 20,000 रुपए हैं।

संयुक्त आयुक्त-सह-सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार, दरभंगा दुर्गानंद झा की ओर से वाहन संख्या – BR07PC3336 (Cab) को आज प्रथम ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट निर्गत किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रधान लिपिक रतीश कुमार झा के साथ अन्य कार्यालय कर्मी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| बेटी की शादी में आतिशबाजी से सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें