अप्रैल,23,2024
spot_img

दरभंगा बालूघाट के बालक की हत्या कर लाश को बगीचे में फेंका, तहकीकात के बीच लोग उग्र

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, जेएनएन। दरभंगा में एक बालक की हत्या हो गई है। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के बालूघाट निवासी मनोज सहनी के पुत्र आतिश सहनी की हत्या कर अपराधियों ने उसे बगीचे में फेंक दिया।

आतिश की लाश  शहर  के मब्बी ओपी क्षेत्र की सिमरी नेहालपुर पंचायत के पास से शुक्रवार को एक बगीचे से मिली है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। लोग आक्रोशित होकर सड़कों पर उतर आए।
दरभंगा बालूघाट के बालक की हत्या कर लाश को बगीचे में फेंका, तहकीकात के बीच लोग उग्र
जानकारी के अनुसार, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएम भेज दिया है। इधर, आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है।  हत्या  की आशंका के खिलाफ सड़क जाम कर रहे लोग जल्द हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। वहीं,

सड़क जाम होने के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। लोग बेहद आक्रोशित हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| सिटी में दिन-दहाड़ Amazon कर्मी से 7 लाख की लूट

परिजनों ने बताया,आतिश कल शाम से ही गायब था। परिजनों नेरात-भर उसकी खोजबीन की अहले सुबह ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी दी। ग्रामीण सुबह  जब खेत की तरफ निकले तो लक्ष्मीनिया दाई गाछी में बच्चे की लाश देखकर शोर मचाना शुरू किया।बाद मेंपूरे इलाके के लोग जुट गए। बाद में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह , मब्बी ओपी थाना प्रभारी गौतम कुमार सदर थाना प्रभारी शशिकांत कुमार सिंह वहां पहुंचकर जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। बाद में नगर विधायक संजय सरावगी वहां पहुंचकर परिजनों को भरोसा देते मुआवजा दिलाने की बात कही। साथ ही, दोषियों पर कार्रवाई की बात भी कही।

 

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Harlakhi News | Indo Nepal Border पर Sitamarhi का संदिग्ध प्रतिबंधित दवा, कैश, चाकू, बाइक के साथ चढ़ा SSB के हत्थे

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें