अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा अलंकार ज्वेलर्स में सुबह भीषण डकैती, अपराधियों की ताबड़-तोड़ फायरिंंग, लाखों की लूट

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा हजारी नाथ मंदिर के निकट बड़ा बाजार से एक बड़ी वारदात की खबर आ रही है। आज सुबह स्वर्ण व्यवसायी व अलंकार ज्लेवर्स में भीषण लूट की वारदात हुई है। इस दौरान अपराधियों ने कई राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग में दो लोग जख्मी हुए हैं। फायरिंग से जख्मी लोगों को स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए भेजा गया है।

Breaking News: Darbhanga में दिन दहाड़े 5 करोड़ की लूट | Deshaj TV
[su_youtube url=”https://youtu.be/AEE4msHm1K4″]

जानकारी के अनुसार, सरेआम दिन के तकरीबन 10 बजे अपराधियों ने हथियार के साथ अलंकार ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर धावा बालते हुए  में डकैती को अंजाम दिया है। बताया जाता है, गांधी चौक के पास अपराधियों ने बाइक पार्किंग कर वहां से पैदल पहुंचे और लाखों की नकदी समेत करोड़ों के जेवरात लेकर फरार हो गए।

Breaking News: Darbhanga में दिन दहाड़े 5 करोड़ की लूट | Deshaj TV
[su_youtube url=”https://youtu.be/AEE4msHm1K4″]

पुलिस ने मौके से कई गोलियों के खोखा भी बरामद की है।.दरभंगा शहर का सबसे अति व्यस्त बिजनेस का इलाका नगर थाना स्थित बड़ा बाजार में अपराधियों ने एक अलंकार ज्वेलर्स में सुबह 10 बजे करोड़ों की ज्वेलर्स लूटकर चलते बने। जानकारी के मुताबिक ज्वेलर्स शॉप के मालिक पवन और उनके भाई टिपू लाठ ने बताया, सुबह 10 बजे करीब पांचं की संख्या में हथियार से लैस डकैत दुकान में घुस गए। लूटपाट मचाने लगे। फायरिंग करते सभी भीषण लूटपाट की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

Breaking News: Darbhanga में दिन दहाड़े 5 करोड़ की लूट | Deshaj TV
[su_youtube url=”https://youtu.be/AEE4msHm1K4″]

वहीं वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है। स्वयं एसएसपी बाबूराम भी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।. सुबह-सुबह अतिव्यस्त इलाके में हथियार के बदौलत लूटकर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो जाना अपने आप में एक सवाल है ? हमेशा से उस्तादी का दावा करने वाली दरभंगा पुलिस पर एक बार फिर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं?क्या कर रही थी दरभंगा पुलिस?.अपराधियों में खाकी का खौफ क्यों खत्म होता जा रहा है? बताया जाता है, लूट लाखों में है।

Breaking News: Darbhanga में दिन दहाड़े 5 करोड़ की लूट | Deshaj TV
[su_youtube url=”https://youtu.be/AEE4msHm1K4″]

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें