अप्रैल,26,2024
spot_img

दरभंगा आजमनगर में घुस रहा था बाढ़, वार्ड 5-6 के लोग भिड़े, पत्थरबाजी, मारपीट में कई जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। आजमनगर रविवार की सुबह रणक्षेत्र में बदल गया। कारण बना बाढ़ का पानी। इसके बहाव को लेकर दो पक्षों में जमकर हिंसक झड़प हुई। दरअसल, पानी बहाने को लेकर आजमनगर के वार्ड 6  व 5 के लोग आपस में बैठक कर रहे थे इसी दौरान लोग एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें कई लोग जख्मी हो गए। जख्मियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:  School Timing| Bihar News| स्कूलों का समय घटा, फिर बदली गईं स्कूलों की टाइमिंग...अब इतने बजे होंगी बच्चों की छुट्टी

 

जानकारी के अनुसार,बाढ़ के पानी के बहाव को लेकर दोनों वार्डों के लोगों की वार्ता चल रही थी। इसी दौरान आजमनगर स्थित वार्ड 5 व 6 के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से रोड़ेबाजी होने लगी। इसमें दो से अधिक लोग घायल हो गए। हद यह, जिस दौरान विवाद व रोड़ेबाजी हो रही थी उस दौरान वार्ड 6 का पानी 5 में प्रवेश कर रहा था, जिस पर स्थानीय वार्ड 5 के लोगों ने विरोध जताते हमलावर हो गए।darbhanga aajamnagar

 

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Court News | दरभंगा क्राइम की नई कड़ी... Bihar Industrial Area Development Authority के अधिकारियों पर Criminal Case

मारपीट व रोड़ेबाजी होने की जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह वहां पहुंचे। इसी दौरान कुछ लोग सड़क जाम करने की कोशिश करने लगे मगर पुलिस की सख्ती पर सब शांत हुए।darbhanga aajamnagar

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें