अप्रैल,20,2024
spot_img

दरभंगा के 36 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से होगी CET-B.Ed परीक्षा,प्रशासन अलर्ट

spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज न्यूज। नोडल विश्वविद्यालय, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 22 सितंबर को होगी। सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:00  तक दरभंगा जिले के शहरी क्षेत्र स्थित 36 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन होगा।बी.एड. संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2020 (CET-B.Ed-2020) परीक्षा केन्द्रों पर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू करते हुए जिला प्रशासन ने सारी तैयारी पूरी कर ली है।

जानकारी के अनुसार, बनाए गए केंद्रों में 01. सी.एम साइंस कॉलेज,लालबाग, दरभंगा  02. सी.एम कॉलेज, किलाघाट, दरभंगा 03. के.एस कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा 04. एम.के कॉलेज, लहेरियासराय 05. एम.एल.एस.एम कॉलेज, दरभंगा 06. एम.आर.एम. कॉलेज, लालबाग, दरभंगा 07. बी.के.डी. उच्च विद्यालय(जिला स्कूल), दरभंगा 08. राज उच्च विद्यालय, दरभंगा 09. +2 एम.एल.एकेडमी लहेरियासराय 10. आर.एन.एम राजकीय बालिका +2 विद्यालय, लहेरियासराय 11. महात्मा गांधी कॉलेज, सुंदरपुर 12. आर.बी. जालान कॉलेज, बेला 13. नागेंद्र झा महिला कॉलेज लहेरियासराय 14. एम.एम.टी.एम. कॉलेज, डेनवी रोड 15. +2 देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद बालिका उच्च विद्यालय, दरभंगा 16. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम डब्लू.आई.टी., दरभंगा 17. +2 एम.ए.आर.एम विद्यालय, लालबाग, दरभंगा 18. पब्लिक स्कूल, दरभंगा 19. सी.एम लॉ कॉलेज, दरभंगा 20. मेडोना इंग्लिश स्कूल, कटहलबाड़ी 21. नरगौना पैलेस ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा 22. मिल्लत कॉलेज, लहेरियासराय, दरभंगा 23. मारवाड़ी कॉलेज, दरभंगा 24. हैरो इंग्लिश स्कूल, कटहलबाड़ी, दरभंगा 25. पब्लिक स्कूल,दरभंगा, लालबाग 26. एम.ए राजेश्वर लता संस्कृत कॉलेज, विद्यापति चौक 27. न्यू होराईजन पब्लिक स्कूल, क़ादिरबाद 28. ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, लक्ष्मीसागर, दरभंगा 29.  एल.सी.एस कॉलेज, कबीरचक, दरभंगा 30. डॉन बॉस्को स्कूल, बी.बी. पाकर, दरभंगा 31. इकरा एकेडमी, बी.बी. पाकर दरभंगा, 32. इंडियन इंग्लिश स्कूल, एकमी घाट, दरभंगा 33. एंजेल उच्च विद्याल, भीगो दरभंगा 34. नोट्रेडम इंटरनेशनल स्कूल बैंकर्स कॉलोनी,  दरभंगा 35. दिल्ली पब्लिक स्कूल, कादिरबाद 36. +2 सर्वोदय उच्च विद्यालय, गंगासागर शामिल है।

इन सभी परीक्षा केंद्रों पर  विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दिया है। इस आदेश के तहत परीक्षा अवधि में संबंधित सभी परीक्षा केन्द्रों के 500 गज के व्यासार्द्ध (परिधि) में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, आग्नेयास्त्र या अन्य घातक हथियार, विस्फोटक आदि लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Baheri News | दरभंगा आ रही थी Samastipur से शराब...फिर Baheri police ने ये किया?

देखें एनएसयूआई जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार का DESHAJ TV LIVE
[su_youtube url=”https://youtu.be/lfcwByXy3wA”]

वहीं 07:00 बजे पूर्वाह्न से 06:00 बजे अपराह्न तक ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग एवं उपयोग भी निषिद्ध किया गया है। परीक्षा केन्द्रों के अन्दर मोबाईल फोन, बलू टूथ, वाई-फाई गैजेट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल, ग्राफ पेपर, चार्ट, इलेक्ट्रोनिक पेन/घड़ी, पेजर, सेल्युलर फोन, ए.टी.एम. कार्ड एवं अन्य कोई भी इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण आदि ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | SSP Jagunath Reddy का Strict Order, अब रजिस्टर में दर्ज होंगे Vehicle Checking GuideLines, Action और Report

इस आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सुसंगत धाराओं के तहत क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह आदेश परीक्षा ड्यूटी में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/आरक्षी एवं सैन्य बल, सरकारी पासधारी, शवयात्रा, धार्मिक जुलूस, शादी-विवाह के कार्यक्रम में शामिल व्यक्तियों के मामले में शिथिल रहेगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें