अप्रैल,24,2024
spot_img

दिल्ली से दरभंगा आ रही बस गोपालगंज में NH 28 पर पलटी, एक की मौत, 36 यात्री जख्मी

spot_img
spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। दिल्ली से दरभंगा आ रही एक बस  एनएच 28 पर पलट गई। इसमें दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई वहीं करीब तीन दर्जन यात्री जख्मी हो गए। सभी यात्री दरभंगा, कटिहार, मधुबनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर करीब डेढ़ बजे की है। बताया जाता है, गोपालगंज जिले के अमवा गांव के समीप एनएच 28 पर यह हादसा हुआ।  हादसे में एक यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। तीन दर्जन यात्री जख्मी हो गए हैं। (Delhi to Darbhanga overturned on NH 28 near Gopalganj, one Passenger dead and 36 passengers injured)

जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए कुचायकोट के पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जख्मी यात्रियों में अधिकांश को मामूली चोट व खरोंच लगी है। ये यात्री दरभंगा, कटिहार, मधुबनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। (Delhi to Darbhanga overturned on NH 28 near Gopalganj, one Passenger dead and 36 passengers injured)  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस का चालक लापरवाही से तेज रफ्तार से बस चला रहा था। जिससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | दिल्ली मोड़ के Girija Apartment की दूसरी मंजिल में लगी आग, सीढ़ी के अंदर फंसे एक दर्जन परिवार

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में जख्मी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल (Delhi to Darbhanga overturned on NH 28 near Gopalganj, one Passenger dead and 36 passengers injured)  भेजा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें