अप्रैल,18,2024
spot_img

भाजपा कार्यकर्ता काम, मेहनत चरित्र, मेधा के आधार पर आगें बढ़ रहे, यही हमारी शक्ति: मणिकांत झा

spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान देशज टाइम्स रिपोर्टर। भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत व इतिहास से अवगत कराने के लिए केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग की ओर से निर्देशित भाजपा कुशेश्वरस्थान मंडल के कार्यकर्ताओं की दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सतिघाट स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा की अध्यक्षता में शुरू हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी की चित्रों पर माल्यार्पण व  वंदे मातरम से हुई। प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन चार सत्रों में कार्यकर्ताओं को सांगठनिक जानकारी देने के साथ हीं संगठन को मजबूत बनाने के उपाय बताए गए। प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विवेकानंद पासवान ने अपने संबोधन में हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि पार्टी का मूल्यांकन आंतरिक लोकतंत्र, पार्टी के सिद्धांत व सत्ता में आने पर सरकार की कार्य पद्धति पर निर्धारित होता है।

मंडल अध्यक्ष मणिकांत झा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा हीं एक ऐसी पार्टी है जिसमे कार्यकर्ता अपने काम, मेहनत चरित्र व मेधा के आधार पर आगें बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | Muzaffarpur में चंद जमीनी टुकड़ों की खातिर DJ ट्रॉली से कुचलकर भाई का Murder

जिला महामंत्री ज्योतिकृष्ण झा लवली ने अपने संबोधन में सरकार की अनेकों गरीब कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ताओं को दिए। पहले दिन के प्रशिक्षण वर्ग में बाबा कामेश्वर दास, मंडल महामंत्री मिंकू कुमार यादव,संजय कुमार सिंह,मंडल उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार चौधरी,अनिल पासवान,कपिलदेव महतो, महिला मोर्चा के अध्यक्ष रेणु कुमारी,किसान मोर्चा के अध्यक्ष अंकित कुमार सिंह,मतस्यजीबी प्रकोष्ठ संयोजक रामविलास मुखिया, महादलित प्रकोष्ठ संयोजक कारी राम, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल गफूर, शक्तिकेन्द्र प्रमुख रविन्द्र कुमार सिंह,वकील पासवान, मदनमोहन झा, राम कुमार गुप्ता, जयमंगल ठाकुर, पप्पू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजुद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें