अप्रैल,24,2024
spot_img

बिस्फी के आम बगीचे में विवाहिता की हत्या करने वाला निकला दरभंगा सोनकी का सनकी आशिक, प्रेम प्रसंग में महिला की दूसरे लोगों से बातचीत नहीं था पंसद, बगीचे में बुलाकर कर दी हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी। बिस्फी थाना क्षेत्र के गोला निवासी निर्धन मंडल की पत्नी विनिता देवी की चार दिन पुर्व एक महिला की सन्देहास्पद स्थित में हत्या हुई थी। जिसका शव पुलिस ने एक आम के बगीचे से बरामद किया था। जिस मामले का उदभेदन करते हुए पुलिस ने दरभंगा जिला के सोनकी ओपी क्षेत्र के चिकनी गांव निवासी मनोज मंडल पिता रामनाथ मंडल को गिरफ्तार किया है।

 

उक्त जानकारी बिस्फी थाना परिसर में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बेनीपट्टी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरुण कुमार ने दी। एसडीपीओ अरूण कुमार ने बताया कि मृतिका महिला बिनीता देवी का  प्रेमी मनोज मंडल से करीब एक वर्ष पूर्व से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृत महिला एवं हत्यारा प्रेमी के बीच दूसरे तीसरे लोगों से बातचीत करने को लेकर नोक झोक हुई थी। जहां बीते दिन धजवा गाछी में प्रेमी ने प्रेमिका को मिलने बुलाया।

 

यह भी पढ़ें:  Bihar News: 5 दिनों तक...हाय गर्मी...! HOT-DAY जैसे हालात

इसी दौरान दोनों में नोकझोक होने लगी। हैवानियत को पार करते प्रेमी ने प्रेमिका के गले दबाकर हत्या कर दिया। वहीं मृतिका के परिजनों ने मृतक के पति, सास, ससुर, जेठानी सहित अज्ञात कई लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवायी। पुलिस ने सास एवं जेठानी को पकड़ कर जेल भेज दिया। परंतु मामले ने एक नया मोड़ ले लिया हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Mabbi Police | मब्बी पुलिस का सिमरा चोरी कांड का उद्भेन, आजमनगर से अपराधी गिरफ्तार, चोरी की जेवरातों समेत अन्य सामान बरामद

 

एसडीपीओ ने बताया कि बिस्फी थानाध्यक्ष संजय कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित किया गया। गठित टीम ने पूरे मामले का खुलासा किया। एसडीपीओ ने बताया पुलिस ने पुरे मामले का खुलसा मृतिका के मोबाईल नंबर एवं टावर लोकेश्कन से टेक्निशियन सेल के माध्यम से हत्यारे के घर तक पहुंची। पुलिस ने हत्यारा प्रेमी के पास से मृतक का मोबाईल बरामद किया। तथा पूछताछ के बाद मृतिका का प्रेमी मनोज मंडल ने प्रेमिका की खुद से हत्या करने की बात स्वीकार किया।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें