अप्रैल,25,2024
spot_img

बिरौल में चांद हत्याकांड के आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग समत संपूर्ण बिहार में बढ़ते अपराध के खिलाफ प्रतिवाद मार्च

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। अनुमंडल के कुशेश्वरस्थान, विष्णपुर,अंबा सहित बड़़गांव के चांंद हत्याकांड में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर भाकपा-माले सहित वामपंथी दल के आह्वान पर बिरौल सहित पूरे बिहार मे बढ़ते हत्या, अपराध के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकाला गया।

इसका नेतृत्व रधुनाथ झा, रामचलितर राम और विसम्वर पासवान ने संयुक्त रूप से किया। मार्च सुपौल कुशेश्वरस्थान मुख्य मार्ग से आयोजित कर हाटी कोठी पर सभा मे तब्दील हुआ। इसकी अध्यक्षता किसान नेता रोहित सिंह कर रहे थे।  संबोधित करते हुए माले के एरिया सचिव मनोज यादव ने कहा कि गत कुछ महीनो में बिरौल अनुमंडल झेत्र मे एक के बाद एक हत्या हो रही है और पुलिस प्रशासन कारवाई करने के वजाय मुकदर्शक बनी हुई है।वामपंथी दल की ओर से आयोजित प्रतिवाद मार्च मे बड़़गांव निवासी मो.चांंद सहित कुशेश्वरस्थान, विष्णपुर और अम्वा मे हुए हत्या के दोषी के ऊपर स्पीड्रीटरायल चलाकर सजा दिलाने सहित अपराध पर रोक लगाने का मांंग की।

साथ ही एरिया सचिव श्री यादव ने बड़़गांव के ओपी प्रभारी नमो नारायण की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़ा करते हुए उनकी बर्खास्तगी की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए रधुनाथ झा ने कहा कि भाजपा-जदयू की सरकार का सुशासन मॉडल जनता के सामने खुलकर आ चुका है। पुरा राज्य मे हत्या,चोरी सहित दर्जनो घटनाएं हो रही है। इसमें पुलिस की कार्यशैली संदिग्ध है। अपराधी का मनोबल बढ़ाने जैसा है।मौके पर विसम्वर पासवान, अशर्फी दास, रामचरितर राम, अब्बु हमजा, सुरेश चौपाल,रमणजी चौपाल सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | Hot Politics|....पूर्णिया में Full On Action...बीमा भारती के दो पीए 10 लाख कैश के साथ धराए

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें