अप्रैल,27,2024
spot_img

बिरौल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर से आई आवाज, श्यामा मुखर्जी की आवाज बुलंद कर रहे देश के प्रधानमंत्री मोदी

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स रिपोर्टर। भाजपा प्रदेश केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग शनिवार को बिरौल उत्तरी मंडल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन मध्य विद्यालय रोहाड़ मेंकिया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि के रुप में जिला अध्यक्ष जीवछ सहनी, भाजपा के प्रदेश मंत्री डॉ.धर्मशीला गुप्ता, भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य मदन झा, किसान मोर्चा के प्रदेश क्षेत्रीय प्रभारी रामकुमार मिश्र उपस्थित हुए।

उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार सहनी की अध्यक्षता मे दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी ने कहा कि जनसंघ और भाजपा के कार्यों और देश के प्रति बलिदान को विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि जनसंघ के नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की हत्या के बाद जो भाजपा की ओर से जो आवाज बुलंद हुआ (बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है) उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करते हुए विश्व में इतिहास कायम किया है।

जिलाध्यक्ष श्री सहनी ने उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं को आने वाले पंचायत चुनाव में भाजपा की होने वाली भागीदारी पर विस्तार से चर्चा करते हुए तैयार रहने का संकेत दिया। प्रदेश मंत्री डॉ.धर्मशीला गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले छः वर्षों मे देश में हुए विकास कार्योंबिरौल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर से आई आवाज, श्यामा मुखर्जी की आवाज बुलंद कर रहे देश के प्रधानमंत्री मोदी का विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी पंचनिषष्ठाओं मे से एक सामाजिक-आर्थिक विषयों पर गांधीवादी दृष्टिकोण जिससे शोषणमुक्त समतायुक्त समाज की स्थापना हो सके उसके लिए कृतसंकल्पित है। पिछले छह सालों में हुए अंन्त्योदयकी संकल्पना पर है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

उन्होंने मोदी सरकार के विकास कार्यों मे जल जीवन मिशन,अटल पेंशन योजना ,प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित कई महत्वपूर्ण विंदुओं पर प्रकाश डाला।इस दौरान प्रदेश मंत्री ने होने वाले संभावित पंचायत चुनाव मे भाजपा की भागीदारी तथा उसके लिए तैयार किए जाने वाले रूप रेखा की जानकारी दी तथा एक जुटता का परिचय देते हुए संगठन को मजबूत करने का आह्वान की।

वहीं, जिला कार्यकारिणी सदस्य मदन झा ने आरएसएस और भाजपा के संबंधों पर प्रकाश डाला और कहा कि संघमेरा घर और भाजपा मेरा कार्यालय। शिविर में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं ने पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा बताए गए बातों को गंभीरता से सुना और उसे अपने नोट बुक में अंकित किया। प्रथम दिन शिवजी प्रसाद यादव,रामविलास भारती,प्रदीप प्रधान,सुरेश यादव,ठक्को मंडल, विरेंद्र सिंह,फूले यादव,रामचंद्र सहनी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। मंच संचालन भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झा ने किया।बिरौल में भाजपा प्रशिक्षण शिविर से आई आवाज, श्यामा मुखर्जी की आवाज बुलंद कर रहे देश के प्रधानमंत्री मोदी

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| बेटी की शादी में आतिशबाजी से सिलेंडर ब्लॉस्ट, एक ही परिवार के छह लोगों की जिंदा जलकर मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें