मार्च,29,2024
spot_img

बिरौल के छह पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण, सबसे अधिक मनौर पंचायत में 65.44 फीसद पड़े वोट

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के विभिन्न छह पंचायतों में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। इस दौरान सहकारिता से जुड़े मतदाता सुबह से ही अपने अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर वोट डाले। हांलाकि इसका प्रतिशत अन्य पंचायतों के अपेक्षा मनौर भौराम पंचायत में सबसे अधिक यानी 65.44 फीसद मतदान हुए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | सिंहवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी, चंद घंटे में स्कार्पियो लूट का खुलासा, अंतर जिला वाहन गिरोह के लुटेरे को दबोचा, स्कार्पियो के साथ बाइक भी बरामद

इसके अलावा बैरमपुर पंचायत में 52.96,भवानीपुर मे 45.32,देवकुली जग्रनाथपुर मे 41.67,डुमरी मे 40.32 तथा सबसे कम यानी 35.46 फीसदी सुपौल पंचायत में मतदान हुए। इस प्रकार बिरौल प्रखंड अन्तर्गत छह पंचायतों मे पैक्स के कुल 10 हजार 678 मतदाताओं में 4 हजार 994 मतदाताओं ने वोट डाले। इस प्रकार कूल 46.76 फीसदी मतदान हुए। इधर प्रखंड मुख्यालय पर संध्या से मतपत्रों की गणना शुरू हो गई। इसका परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें