मार्च,29,2024
spot_img

बिरौल में भाजपा की बैठक में 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भव्य आयोजन का फैसला, जिला मीडिया प्रभारी  मनोज कुमार झा ने कहा, कार्यकर्ताओं में है उत्साह

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा उत्तरी मंडल  कार्यसमिति की बैठक मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहनी की अध्यक्षता में हाटगाछी स्थित विवाह भवन में आहूति की गई। इसमे जिला मुख्यालय से आए भाजपा  क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव कुमार झा एवं जिला मीडिया प्रभारी लालकांत झा उपस्थित हुए।

इस दौरान पार्टी के ये दोनों पदाधिकारियों ने 14 एवं 15 फरवरी को आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए उसके लिए स्थान और समय निर्धारित की गई। वहीं अपने संबोधन में भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी  मनोज कुमार झा ने कहा कि 11 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि प्रत्येक शक्ति केंद्र स्तर पर भव्य रूप से मनाने की बात कही। जिसेे  उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उत्साहित होकर इसका समर्थन किया।

श्री झा ने निर्धारित तिथि को होने वाले कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को जिला स्तर पर ऐतिहासिक बनाने की अपील की। श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान को घर घर जाकर चलाने का पर बल दिया गया।मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष रामकुमार मिश्र, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष मणिकांत मिश्र, रामविलास भारती, प्रफुल्ल राय,वीरेंद्र सिंह, फूलों यादव, सुनील झा, सत्यनारायण चौपाल,विष्णु सहनी, हरिशंकर मिश्रा, हरि यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News। Alinagar News। कट्टी काटने वाली मशीन में कट गई नीतीश की जिंदगी...मौत के बाद पिता ने पुलिस से कह दी दिल को छूने वाली बात

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें