अप्रैल,26,2024
spot_img

बिरौल में बाढ़ की विभिषिका झेल रहे दर्जनों किसानों की उपजाऊ भूमि में जमा पानी निकालने का रोडमैप हो रहा तैयार

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल, देशज टाइम्स ब्यूरो। बाढ़ की विभिषिका को झेल रहे दर्जनों किसानों की उपजाऊ भूमि में जमा पानी को बाहर कराने के लिए डीएम डॉ.त्याग राजन एसएम के निर्देश पर वृहस्पतिवार को जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण एवं विभागीय अभियंता शंभु कुमार सिंह बिरौल के रजबा गांव पहुंचे। जहां उन लोगों ने क्षेत्रीय जिप उपाध्यक्ष सह जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष ललिता झा की मौजूदगी में किसान राजकुमार सिंह से भूमि के वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Madhubani Court News| नाबालिग लड़की का दुष्कर्मीं...दरिंदे मनोज को 20 साल की सजा, POCSO Court Special Judge Divesh Kumar का कड़ा फैसला

रजबा गांव के किसान श्री सिंह ने जांच पदाधिकारी को बिरौल और गौड़ाबौराम प्रखंड अंतर्गत सैकड़ों एकड़ मे वर्षों से जमा पानी के नहीं निकलने से इन दोनों प्रखंडों के किसानों को दो फसल के खेती से बंचित होना पड़ रहा है। जिससे इस भूमि से जुड़े किसानों का आर्थिक स्थिति दयनीय हो चुका है।

जानकारी के अनुसार, बिरौल और गौड़ाबौराम के किसानों की इस गंभीर समस्या को लेकर जिप उपाध्यक्ष ललिता झा ने पिछले दिनों डीएम से निजी स्तर से भेंट कर उनके सम्क्ष रखी। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने इस समस्या का जल्द स्थायी निदान कराने का आश्वासन ललिता झा को दिया। जिला कृषि पदाधिकारी राधा रमण ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर इस भूमि का स्थल निरिक्षण करने आया था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Ghanshyampur News | 4 साल की तलाश खत्म...बाइक चोर शमी को हथकंड़ी

फोटो।बिरौल के रजबा में जलजमाव वाले भूमि से अधिकारी को अवगत कराते किसान आरके सिंह।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें