अप्रैल,20,2024
spot_img

भाजपा के दरभंगा जिला मीडिया प्रभारी मनोज झा मिले मंत्री संजय झा से, किसानों को पटवन की समस्या से निजात दिलाने की रखी मांग, मिला आश्वासन

spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ट जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झा ने पटना स्थित सरकार के जल संसाधन संजय झा से उनके आवास पर मिलकर फूल का गुलदस्ता से भेंट स्वरूप प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने कुशेश्वरस्थान विधानसभा व बिरौल प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर बैंक पंचायत के बलिया काली स्थान से लेकर सोनवर्षा पुल तक सोजही नदी की उराही एवं विभिन्न स्थानों पर घाट निर्माण के कराने के साथ साथ लिए अपनी मांग के अलावा सोनबरसा पुल से सपहा घाट सड़क के पश्चिमी भाग के नाला उराहीकरण एवं उसके दोनों ओर पौध लगवाने से संबंधित मांग पत्र मंत्री को सौंपा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये Rural SP Kavya Mishra हैं...7 किमी की दूरी....9 घंटे की सफर...5 हजार Devotees का जश्नोत्सव....Repeating...Mistake...No Chance

उन्हें अवगत कराते कहा कि यह कार्य होने से खास कर  किसानों को पटवन की समस्या से निजात मिलेगी। मांग पत्र पढ़ने के बाद मंत्री संजय झा ने इस कार्य को गति देने के लिए हर संभव करने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री शिवजी प्रसाद यादव,जदयू के हीरा सिंह, मो.मेराज उर्फ बबलू  मौजूद थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें