अप्रैल,23,2024
spot_img

दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर और बेनीपुर के श्रीराम भक्तों का होगा घनश्यामपुर में 21 फरवरी को जुटान, जुटेंगे विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे समेत कई दिग्गज

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। दरभंगा विभाग अंतर्गत दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर और बेनीपुर जिला के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान में लगे जिला खंड पंचायत एवं ग्राम स्तर के दायित्व वान राम भक्त कार्यकर्ताओं तथा मार्गदर्शक मंडल टोली की बैठक  21 फरवरी दिन रविवार को 10 बजे दिन से 3 बजे अपराह्न तक घनश्यामपुर प्रखंड अंतर्गत गलमा ग्राम के सिद्ध विद्यापीठ गलमा धाम में एक बैठक आयोजित की जाएगी।

इस बैठक में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उपाध्यक्ष पंडित जिवेशवर मिश्र,विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री केशव राजू जी तथा विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय मंत्री उत्तर बिहार अभियान प्रमुख राजकिशोर उपस्थित होने की संभावना है। दुसरी ओर इस बैठक की सफलता को लेकर बिरौल अनुमंडल के राम भक्तों की एक बैठक बिरौल सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख सनोज नायक की अध्यक्षता में की गई।

इसमें भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला मीडिया प्रभारी सह अभियान मार्गदर्शक मंडल के सदस्य मनोज कुमार झा ने उपस्थित राम भक्तों से इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निवेदन किया। संघ की दृष्टि से बेनीपुर जिला के अंतर्गत 10 प्रखंड आते हैं। कुशेश्वरस्थान पूर्वी,कुशेश्वरस्थान पश्चिमी, बिरौल, गौड़ाबौराम ,किरतपुर ,घनश्यामपुर,अलीनगर,तारडीह, मनीगाछी, बेनीपुर तथा बेनीपुर नगर का क्षेत्र है। शुक्रवार की बैठक में सभी खंड के पंचायत स्तर तक के और पूरे जिले के कार्यकर्ताओं को अपने अभियान प्रमुख निधि प्रमुख और पूरी टोली के साथ कार्यक्रम में वृत्त निवेदन के लिए उपस्थित होने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News | भरवाड़ा फाइटर टीम बना विजेता, जमाया Bharwada Premier League Champion Cricket गोल्डेन कप पर कब्जा

वृत्त निवेदन में अब तक जमा की गई राशि कुल कूपन की संख्या हाथ में बची हुई राशि के साथ-साथ अपने अपने क्षेत्र से संघ विचारधारा परिवार से जुड़े आगे काम करने वाले कार्यकर्ताओं की सूची तथा जहां एक भी घर न छूटा हो ऐसे पूर्ण राम भक्त गांव की सूची बनाकर अपने साथ उनके दूरभाष के नंबर को लेकर आने का सबों से आग्रह किया। दिनांक 27 फरवरी तक चलने वाले इस समर्पण निधि अभियान को गति देने का अपने-अपने पंचायत स्तर और गांव के स्तर पर प्रयास करने का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया। अपने क्षेत्र में इस अभियान को गति देने के लिए अंतरराष्ट्रीय महामंत्री के आगमन को अपना सौभाग्य मानते हुए राम काज की इन्हें बिना मोहि कहां विश्राम इस महामंत्र का पालन करने का आग्रह किया।

इस महा अभियान में सम्मिलित बेनीपुर के 10 खंड एवं नगर के कार्यकर्ताओं तक संदेश देने के लिए अलग-अलग टोलियां बनाई गई। आरएसएस के सरोज नायक ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सोमवार से इस अभियान में तेजी लाने के लिए अपील की। बैठक में बिरौल मंडल के अभियान प्रमुख सह मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहनी खंड कार्यवाह सह अभियान प्रभारी संजय चौधरी, हरि साहनी, श्रीकांत महतो, तेज नारायण भंडारी,शिवजी यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर और बेनीपुर के श्रीराम भक्तों का होगा घनश्यामपुर में 21 फरवरी को जुटान, जुटेंगे विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे समेत कई दिग्गजदरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर और बेनीपुर के श्रीराम भक्तों का होगा घनश्यामपुर में 21 फरवरी को जुटान, जुटेंगे विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे समेत कई दिग्गज

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें