अप्रैल,17,2024
spot_img

पान,माछ आ मखान सँ समृद्ध अई गौरवशाली भूमि पर आबि क हम अहां सभ के प्रणाम करैत छी

spot_img
spot_img

राज मैदान से मनोरंजन ठाकुर, देशज टाइम्स ब्यूरो।
————————————————
दरभंगा में लालू राज पर बरसे मोदी, बोले- नका मूल मंत्र था पैसा हजम, परियोजना खत्म

पीएम ने दरभंगा में चुनावी रैली को संबोधित करते कहा, ‘पान,माछ आ मखान सँ समृद्ध अई गौरवशाली भूमि पर आबि क हम अहां सभ के प्रणाम करैत छी। महाकवि विद्यापति ने कभी मां सीता से प्रार्थना की थी, कहा था, जन्मभूमि अछि ई मिथिला, संभारू हे मां तनी आबि के अप्पन, नैहर संभारू हे मां! आज मां सीता अपने नैहर को प्रेम से तो देख ही रही होंगी।

पीएम ने कहा, NDA की पहचान है, जो कहते हैं वो करते हैं। आत्मनिर्भर बिहार का जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में जरूर सफल होंगे। समाज को बांटने वाले सतर्क रहने की जरूरत है। आत्मनिर्भर बिहार में उद्योगों के लिए नए अवसर बनेंगे। युवाओं के लिए रोजगार, स्वरोजगार के अवसर बनेंगे. मिथिलांचल को पीएम पैकेज से काफी फायदा हुआ।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Manigachi में 12 कारतूस, खोखा, लैपटॉप, कार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, मगर शुरूआत ग्रामीणों की पिटाई से...

पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधा। कहा, पहले जो सरकार में थे उनका मंत्र रहा पैसा हजम परियोजना खत्म. उन्हें कमीशन शब्द से इतना प्रेम था कि कनेक्टिविटी पर कभी ध्यान ही नहीं दिया। कोसी महासेतु के साथ क्या हुआ सब जानते हैं. अटल बिहार वाजपेयी ने कोसी महासेतु पर काम शुरू किया। केंद्र में एनडीए व बिहार में नीतीश कुमार की सरकार बनने के बाद कोसी महासेतु का काम तेजी से आगे बढ़ा और पूरा हुआ. बिहार के विकास का अगला चरण है आत्मनिर्भर बिहार.।

पीएम मोदी ने कहा, अयोध्या में एक भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है। राजनीति में जो लोग हमसे (मंदिर निर्माण की) तारीख पूछते थे वे अब तालियां बजाने को मजबूर हैं। यह बीजेपी और एनडीए की पहचान है। हम वही करते हैं जो हम वादा करते हैं। पीएम मोदी ने कहा, एनडीए मतलब भाजपा, जेडीयू,HAM पार्टी व विकासशील इंसान पार्टी। देश में पहली बार ये हुआ है, जब मैनिफेस्टो को उठाकर ये आकलन लगाया जा रहा है कि आगे कौन सा कदम सरकार उठाने वाली है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Supaul News | बंधन बैंककर्मी से 10 लाख की लूट, कार पर फायरिंग करते पहुंचे थे अपराधी

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें