अप्रैल,18,2024
spot_img

दरभंगा में विरासत को सहेजने, सफाई का अलख जगाने भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का रंग रोहन, माल्यार्पण कर दी गई श्रद्धाजंलि

spot_img
spot_img

दरभंगा। नेहरू युवा केंद्र की ओर से शिरोमणि युवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को शहर के दिलावरपुर स्थित भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा की साफ सफाई और रंग रोहन कर माल्यार्पण किया गया।

 

इस अवसर पर चयन समिति सदस्य संजीव साह ने कहा कि वर्तमान समय में नेहरु युवा केंद्र ने दरभंगा में जिस प्रकार से अपने स्थापना एवं सामाजिक उद्येश्यों को चरितार्थ किया है, वो सराहनीय है। इसी क्रम में शहर में स्थित विभिन्न प्रसिद्ध प्रतिमाओं के सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छ रखने का एक सकारात्मक प्रयास किया गया है।

चयन समिति सदस्य सूरज मिश्रा ने कहा कि आज नेहरु युवा केंद्र द्वारा शिरोमणि युवा क्लब ने जिस प्रकार भारत के संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर जी के प्रतिमा की साफ सफाई एवं रंग रोहन कर उनके प्रति श्रद्धा अर्पित किया है, अतुलनीय है।  कार्यक्रम का उद्देश्य अपने आसपास साफ-सफाई रखने और विरासत को सहेजने से है।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये है बेनीपुर की "सिकुड़न..." जकड़न में लोग, सिस्टम की सुनिए...अभी त्योहार चल रहा है...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें