अप्रैल,19,2024
spot_img

भारतीय सभ्यता-संस्कृति के पोषक मैथिली पुत्र प्रदीप का निधन अपूरणीय क्षति: श्रीपति त्रिपाठी

spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज टाइम्स ब्यूरो। मैथिली पुत्र प्रदीप के निधन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के धर्मशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीपति त्रिपाठी की अध्यक्षता में शनिवार को शोक सभा आयोजित की गई।  मौके पर सभी विभागों के कर्मी मौजूद थे।

श्रद्धांजलि अर्पित करते प्रो. त्रिपाठी ने कहा, प्रदीप  के जाने से सिर्फ मैथिली जगत को ही क्षति नहीं हुई है, बल्कि हिंदी व संस्कृत जगत भी अछूता नहीं रहा है। वे संस्कृत विश्वविद्यालय के सीनेट के भी सदस्य रहे थे। उनकी कृति आज भी अमर है और आगे भी रहेगी।

वक्ताओं ने कहा, प्रदीप त्याग के साक्षात मूर्ति थे। भारतीय सभ्यता व संस्कृति के वे शुरू से ही पोषक थे। एक शिक्षक के रूप में भी उनका योगदान काफी अहम रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | बिहार से Gujrat जा रहे 17 नाबालिग बच्चों की Trafficking का भांडा फूटा, Rescue, मदरसा में पढ़ाने के नाम पर Muzaffarpur से Avadh Express Train से भेजे जा रहे थे Gujarat

यह जानकारी देते पीआरओ निशिकांत ने देशज टाइम्स को बताया, वक्ताओं में पूर्व कुलसचिव डॉ. विमल नारायण ठाकुर, प्रो. हरेंद्र किशोर झा, प्रो. विद्येश्वर झा, प्रो. रेणुका सिंहा, प्रो. पुरंदर वरिक, डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, डॉ. महानंद ठाकुर मुख्य रूप से शामिल थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें