बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। छात्र जीवन में खेल का उतना ही महत्व है जितना पढ़ाई का। खेल को भी जीवन का लक्ष्य बना कर खेलने वाले देश का नाम रोशन कर सकते हैं। यह बातें शनिवार को जन नायक कर्पूरी ठाकुर बाबा नागार्जुन स्टेडियम में आयोजित बीपीएल टी 20 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि खेल जगत को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री दृढ़ संकल्पित है पुरे प्रदेश में खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है।
उन्होंने कहा कि मिथिला की ऐतिहासिक दरभंगा राज मैदान को अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान का दर्जा देने के लिए मेरे द्वारा प्रस्ताव भेजा गया है ा अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान का दर्जा मिलने से मिथिला की धरती पर विभिन्न खेलों से जुड़े देश विदेश के खिलाड़ी आएंगे साथ ही बाबा नागार्जुन कर्पूरी स्टेडियम जैसे ग्रामीण क्षेत्र के मैदानों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा बिखेरेगें। उन्होंने खिलाड़ियों से शांतिपूर्ण एवं भाईचारों के बीच खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हार में भी जीत है जो हारेगा वही जीतेगा। जीत हार से न तो अधिक उत्साहित होनी चाहिए न ही निराश।
आयोजक मंडल के अध्यक्ष सह भाजपा नगर अध्यक्ष पिंटू झा ने सांसद एवं आगत अतिथियों को पाग चादर माला से सम्मानित किया। इस दौरान भाजपा नेता अवधेश कुमार झा ,राजीव कुमार झा ,सोनू ठाकुर, मुनीन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार झा, रामसागर ठाकुर, बहेड़ी प्रखंड के राजीव कुमार झा, उमेश चंद्र झा आदि दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।