अप्रैल,25,2024
spot_img

बेनीपुर में कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, माले की दिखी एकता,बेनीपुर दरभंगा पथ पर हाथों में मिले थे हाथ,अन्याय के खिलाफ किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने तक आंदोलनरत रहने का संकल्प

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। किसान विरोधी तीनों कृषि कानून वापस लेने और एमएसपी को कानूनी दर्जा देने के साथ-साथ किसानों की अन्य समस्याओं के निदान की मांग को लेकर महागठबंधन के विभिन्न घटक दलों की ओर से आज बेनीपुर दरभंगा पथ पर मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया।

कांग्रेस, राजद, भाकपा, माकपा, माले सहित अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने हाथ में हाथ मिलाकर मानव श्रृंखला का निर्माण मुख्य पथों के किनारे अनुमंडल मुख्यालय के किनारे किया।

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश कुमार चौधरी, राजद के पूर्व विधायक हरे कृष्ण यादव ,माकपा के अंचल सचिव रामधनी झा ,कॉन्ग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष शिव कुमार ठाकुर ,महासचिव हैदर अली खान ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के विरुद्ध काला कानून लाकर किसानों को पूंजीपतियों के हवाले कर रही है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | Benipatti News | बरही गाछी सड़क किनारे गड्ढे से मिली लाश...अज्ञात

साथ ही अनाज का न्युनतम समर्थन मूल्य समाप्त कर किसानों के साथ अन्याय कर रही है,जब तक इस काले कानून को वापस नहीं ली जाती है संयुक्त विपक्षी दल महागठबंधन के कार्यकर्ता चरणबद्ध आंदोलन जारी रखेगी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें