अप्रैल,26,2024
spot_img

बेनीपुर में नगर मंडल भाजपा ने कार्यकर्तााओं को कराया पार्टी के सिद्धांत, नीति व इतिहास सहित कई विषयों पर जागरूक

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। क्षेत्र के बेनीपुर नगर मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय शिविर में वक्ताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत, नीति व इतिहास सहित कई विषयों पर जागरूक किया गया।

शिविर में  भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभयानंद झा अभय, संजीव साह,कृष्ण भगवान झा, अशोक नायक, लालकान्त झा, माधव चौधरी, वीरू पासवान, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा जिला महामंत्री संजीव साह ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न वार्डों से आए भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीति-नीति के बारे में अवगत करवाया गया।

दो दिन चले शिविर में कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक नायक ने कहा कि किसी भी संगठन की आत्मा उसकी कार्यपद्धति व विचारधारा होती है। भाजपा का कार्य राष्ट्र पुनर्निर्माण, मां भारती को परम वैभव तक ले जाना, राष्ट्र को गौरव प्रदान करना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पिंटू झा ने किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Ghanshyampur News | फूल तोड़वा हत्याकांड में Naveen Singh का कोर्ट में सरेंडर

इस दौरान  रामसागर ठाकुर, रामविलास ठाकुर,रमन पासवान,सुबोध कामत,उदन झा,विजय राय, आलोक महतो,रविकांत पासवान,राहुल सिंह, रमेश झा, सरोज झा, नंदन झा, शिवकुमार यादव,संजय झा,कृष्ण कुमार राय सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें