बेनीपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण लौटने के संभावना को लेकर स्थानीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों ने एक बार पुनः मास्क प्रयोग पर सख्ती लानी शुरू कर दी है। इस क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा एवं अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी उमेश्वर चौधरी ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए बेनीपुर भरत चौक पर भारी पुलिस बलों के साथ दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से आने जाने वाले बिना मास्क लगाए लोगों की जमकर खबर ली और सैकड़ों लोगों को मास्क नहीं लगाने के आरोप में चालान काटा।
साथ ही उन्हें सख्त हिदायत के साथ–साथ मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने की अपील की।