अप्रैल,18,2024
spot_img

अब जानिए दरभंगा जिले, अपने प्रखंड, पंचायत की योजनाओं का हाल, दीजिए खास सुझाव

spot_img
spot_img

दरभंगा,देशज न्यूज। जल- जीवन- हरियाली अभियान के तहत बिहार राज्य में किए गए कार्यों की ऑनलाइन समीक्षा बैठक  मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार (cm nitish kumar) की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी ने बताया कि जल जीवन हरियाली योजना के तहत 118909 संरचना चिन्हित किए गए हैं।

इनमें 52341 सार्वजनिक क्षेत्र व 66568 निजी क्षेत्र के हैं। इनमें से 17108 जल संरचना में अतिक्रमण था, जिनमें से 15190 को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। 2 लाख 92 हजार 827 सार्वजनिक कुआं चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 64296 सार्वजनिक कुआं एवं 1लाख 88 हजार 449 निजी कुआं शामिल हैं। इनमें 9248 कुँआ अतिक्रमित थे। इनमें से 3577 को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। (ab janiye darbhanga ko)

 

5 एकड़ तक के 27829 तालाब/ पोखर चिन्हित किए गए हैं। 8900 में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराया गया, जिनमें 5900 में कार्य पूर्ण कराया गया है।5 एकड़ से अधिक वाले 3832 तालाब/ पोखर चिन्हित किए गए हैं। इनमें लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 1051 में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराया गया था, 708 में जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।(ab janiye darbhanga ko)अब जानिए दरभंगा जिले, अपने प्रखंड, पंचायत की योजनाओं का हाल, दीजिए खास सुझाव

1 एकड़ तक के 9066 आहर चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 6189 में कार्य प्रारंभ कराया गया था। 5423 में कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
इसी प्रकार 6922 पईन चिन्हित किए गए हैं, जिनमें से 6336 में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराए गए थे। 6298 में कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।
इस अभियान के अंतर्गत 64200 सार्वजनिक कुआं चिन्हित किए गए हैं, ग्रामीण क्षेत्र के 60127 व शहरी क्षेत्र के 4169 हैं। जिनमें से शहरी क्षेत्र के 9764 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 1740 कुआं में जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ कराया गया था।(ab janiye darbhanga ko)

इनमें शहरी क्षेत्र के 8469 एवं ग्रामीण क्षेत्र के 1390 कुआं का जीर्णोद्धार कार्य पूर्ण किया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्र में 7 लाख 96 हजार 360 चापाकल चिन्हित किए गए हैं। पीएचईडी की ओर से 1लाख 96 हजार 597 चापाकल के समीप सोख्ता का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया था, जिनमें से 140017 सोख्ता का निर्माण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्र में 23970 चापाकल चिन्हित किए गए हैं। इनमें 6908 सोख्ता का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया गया। 5536 में कार्य पूर्ण किया जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  UPSC Topper News | Darbhanga का जलवा...लहराया UPSC में Darbhanga का परचम ....| Biroul के Ashish Kumar ने बजाया UPSC में डंका, 338th Rank...मेधा को सलाम |

ग्रामीण विकास विभाग की ओर से 3461 चेकडैम में निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया था। 2219 में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वन पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 6133 चेकडैम में कार्य प्रारंभ किया गया था सभी में कार्य पूर्ण किया जा चुका है। लघु जल संसाधन विभाग द्वारा 51 चेकडैम में कार्य प्रारंभ किया गया था 18 में कार्य पूर्ण कराया जा चुका है।(ab janiye darbhanga ko)

 

वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) के लिए तीन हजार वर्ग फीट से अधिक वाले भवनों में शिक्षा विभाग को 31732 का लक्ष्य दिया गया था जिनमें 4725 में कार्य प्रारंभ कराया गया एवं 3538 में कार्य पूर्ण कराया गया है।(ab janiye darbhanga ko)

स्वास्थ्य विभाग को 1229 का लक्ष्य दिया गया था, 543 भवनों में कार्य प्रारंभ कराया गया एवं 378 में कार्य पूर्ण कराया गया है। भवन निर्माण विभाग को 9446 का लक्ष्य दिया गया था उनके द्वारा 9331 में कार्य प्रारंभ कराया गया तथा 8558 में कार्य पूर्ण कराया गया। वर्तमान दौर में 3 करोड़ 47लाख वृक्षारोपण किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News | ये है बेनीपुर की "सिकुड़न..." जकड़न में लोग, सिस्टम की सुनिए...अभी त्योहार चल रहा है...

टपकन सिंचाई की ओर से 146.17 लाख एकड़ जमीन की सिंचाई की जा रही है, तथा 2 लाख 85 हजार एकड़ में जैविक खेती की जा रही है।
सौर ऊर्जा के लिए 37411 भवन चिन्हित किए गए हैं तथा 01 करोड़ 17 लाख रुपए की विद्युत खपत में कमी आई है।

 

मुख्यमंत्री (cm nitish kumar) ने ग्रामीण विकास विभाग को संबोधित करते हुए कहा कि आहर व पईन दोनों एक दूसरे से जुड़ी हुई संरचना है। आहर में पानी एकत्रित होता है व पाइन के माध्यम से पानी आहर से खेतों तक पहुंचाई जाती है।(ab janiye darbhanga ko)

उन्होंने (cm nitish kumar)इस तथ्य से सभी को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोख्ता निर्माण, जल जीवन हरियाली योजना का अंग है। और हर हालत में इसे मेंटेन रखना है। हर घर नल का जल के पानी का दुरुपयोग ना हो इस पर भी ध्यान देना होगा।

उन्होंने (cm nitish kumar) कहा कि राजगीर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के लिए बनाया गया चेकडैम काफी लाभप्रद सिद्ध हुआ है। बताया गया है कि 2 साल तक भी पानी बंद हो जाए तब भी इस चेकडैम से ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को पानी मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित सचिव को राजगीर जाकर पंच पर्वत के बीच में बने इस चेकडैम का अवलोकन करना चाहिए।

उन्होंने(cm nitish kumar) ऊर्जा की खपत की समीक्षा के दौरान हाई मास्ट लाइट लगाए जाने पर आपत्ति की उन्होंने कहा कि इसके जगह पर सोलर स्ट्रीट लाइट लगाई जानी चाहिए। हाई मास्ट लाइट पैसे का दुरुपयोग है साथ ही पर्यावरण विरोधी है।

यह भी पढ़ें:  Salman Khan House Firing | "भाईजान..." आतंकी संगठनों के बाद Bihar में अब Lawrence Bishnoi गैंग...

उन्होंने (cm nitish kumar) कहा कि हम घर- घर में बिजली पहुंचा दिए अब लोगों को अपने भवन में सोलर प्लांट लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सोलर बिजली का क्रय सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि पटना के न्यू कैपिटल एरिया में बिजली की तार जमीन के अंदर से ले जायी गई है। ताकि मोर बिजली के कारण मरे नहीं, इसलिए सोलर स्ट्रीट लाइट को बढ़ावा दिया जाए।(ab janiye darbhanga ko)

मुख्यमंत्री (cm nitish kumar) के कर कमलों से जल-जीवन- हरियाली योजना से संबंधित सूचना प्रबंधन के लिए बनाया गया “सिटीजन रिपोर्ट एंड फीडबैक” ऐप का शुभारंभ किया गया। इस एप से कोई भी व्यक्ति अपने जिले, अपने प्रखंड, अपने पंचायत की योजनाओं को देख सकेंगे, व अपने सुझाव भी दे सकेंगे। इस ऐप के आ जाने से जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत के सभी अवयवों की योजनाओं को ऑनलाइन देखा जा सकेगा।

मुख्यमंत्री (cm nitish kumar) ने कहा कि यदि तालाब पर भूमिहीन परिवार बसे हैं तो उनको विस्थापित करने से पहले जमीन क्रय करने एवं घर बनाने के लिए पैसा दिया जाएगा।(ab janiye darbhanga ko)

ऑनलाइन बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव, बिहार श्री दीपक कुमार सहित संबंधित विभाग के प्रधान सचिव शामिल थे। ऑनलाइन बैठक में आयुक्त दरभंगा प्रमंडल, दरभंगा मयंक वरवड़े, डीएम डॉ. त्यागराजन एस.म व उप विकास आयुक्त तनिया सुल्तानिया, नगर आयुक्त मनेश कुमार मीणा, सहायक समाहर्ता प्रियंका रानी, उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित थे।(ab janiye darbhanga ko)अब जानिए दरभंगा जिले, अपने प्रखंड, पंचायत की योजनाओं का हाल, दीजिए खास सुझाव

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें