अप्रैल,18,2024
spot_img

केवटी क्वॉरंटाइन सेंटर के खाने में मिला बिच्छू, कई मजदूरों की बिगड़ी तबीयत, हरकत में प्रशासन

spot_img
spot_img

दरभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। केवटी प्रखंड के बद्री यादव उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कोयलास्थान स्थित क्वॉरंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों के खाने में बिच्छू मिला है। हादसा उस वक्त हुआ जब कुछ लोग  भोजन कर रहे थे। इससे हंगामा मच गया। बताया जाता है, खाने के दौरान एक मजदूर को सब्जी की कटोरी में मरा बिच्छू मिल गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News | Patna Mahavir Temple में Ram Navami पर आरती के दौरान फूल की सजावट में लगी आग

वहीं, खाना खाने के बाद सेंटर के कई मजदूर बीमार पड़ गए। महकमा को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। वहीं, खाना खाने के लिए अन्य मजदूर  तैयार नहीं हुए। लगभग चालीस प्रवासियों ने भोजन का बहिष्कार कर दिया।

जानकारी के अनुसार, लोगों की तबीयत बिगड़ते देख हेडमास्टर राम यादव तत्काल इसकी  सूचना सीओ अजीत कुमार झा को दी। सीओ एमओआईसी डॉ. निर्मल कुमार लाल के साथ सेंटर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों से बात की और बाद में सभी बीमार लोगों को तत्काल दवाएं दी गईं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani news। Patna Accident में ससुर और दामाद की मौत, Harlakhi पहुंचा शव, कोहराम

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें