अप्रैल,24,2024
spot_img

छपरा- सिवान नेशनल हाईवे पर बाइक सवार अपराधियों ने रविवार शाम स्कॉर्पियो को घेरकर मारी गोली, हालत नाजुक

spot_img
spot_img
spot_img

छपरा। जिले के छपरा- सिवान नेशनल हाईवे पर नयका बाजार के समीप अपराधियों ने गोली मारकर एक व्यक्ति को रविवार को शाम को घायल कर दिया, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दाउदपुर थाना क्षेत्र के बांग्ला गांव निवासी रणविजय सिंह उर्फ धड़ाका सिंह स्कॉर्पियो से जा रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने ओवरटेक कर गोली मार दिया और फरार हो गए। गोली उनके कंधे पर लगी है और खतरे से बाहर हैं। फिलहाल सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। गोली मारने के कारणों तथा गोली मारने वालों के बारे में पता नहीं चला है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| पहले चोरी, फिर बाइक-साइकिल-सामान काटकर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3 शातिर धराया, चोरी के सामान बरामद, बेनीपट्टी पुलिस की बड़ी सफलता

 

समाचार लिखे जाने तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सका है। प्राथमिकी दर्ज होने पर ही गोली मारने वालों तथा गोली मारने के कारणों का पता चल सकेगा, फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार गोली लगने से घायल व्यक्ति खतरे से बाहर है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें