मार्च,29,2024
spot_img

सीवान में सड़क पर लूटपाट के दौरान अपराधियों का तांडव, रिटायर्ड दारोगा की गोली मारकर हत्या

spot_img
spot_img

सीवान, देशज न्यूज।अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक रिटायर्ड दरोगा की गोली मार हत्या कर दी। रिटायर्ड दरोगा यूपी के सलेमपुर थाना क्षेत्र तिलौली निवासी गोरख प्रसाद थे। वारदात जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के भठई गांव में रविवार की देर रात बताई जा रही है।

घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दरोगा की बोलेरो गाड़ी भी लेकर फरार हो गए। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जा रहा है कि गोरख प्रसाद रविवार को सीवान जंक्शन अपनी समधन को रिसीव करने गए थे। समधन को रिसीव करने के बाद वे उन्हें छोड़ने के लिए समधन के गांव नौतन थाना क्षेत्र के अंगौता गए थे। वहां भोजन करने के बाद रात करीब साढ़े दस बजे सलेमपुर के लिए निकले। उनके साथ उनका ड्राइवर रजनीश कुमार पांडेय भी था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Bettiah News | 8 साल की मासूम को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंका, जुर्म का फुफेरा भाई है मास्टरमाइंड, शव मिलते ही उबले लोग, किया सड़क जाम, आगजनी

जैसे ही उनकी गाड़ी भठई गांव के पास पहुंची स्कार्पियो सवार बदमाशों ने घेर लिया। कुछ झड़प के बाद बदमाशों ने दारोगा को गोली मार दी।बताया जा रहा है कि रविवार को उनके पौत्र का जन्मदिन मनाया जा रहा था। इसे लेकर उन्हें घर वापसी को लेकर परिजन की ओर से कहा गया। फलस्वरूप समारोह में शामिल होने देर रात घर के लिए निकल गए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें