मार्च,29,2024
spot_img

थर्राया Bihar : आरा में जेडीयू नेता समेत दो को मारी गोली, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

spot_img
spot_img

आरा, देशज न्यूज। स्थानीय जदयू नेता समेत दो युवकों को अपराधियों ने निशाना बनाते हुए गोलियों से छलनी कर दिया। इसमें  एक युवक मिथुन सिंह की मौत हो गई, जबकि जदयू के राष्ट्रीय सचिव प्रिंस सिंह बजरंगी बुरी तरह जख्मी हैं। प्रिंस सिंह बजरंगी को दो गोलियां लगीहैं, जिसे इलाज के लिए आरा शहर भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | बाजार समिति में रहेंगी चाक-चौबंद व्यवस्था, पहुंचे DM Rajiv Roshan और SSP Jagunath Reddy

गोलीबारी की इस घटना को किन कारणों से अंजाम दिया गया है, इसका पता फिलहाल नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मौके से दस खोखा बरामद किया गया है.घटना नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ले की है।

जानकारी के मुताबिक, हथियारबंद अपराधियों ने जदयू नेता समेत दो लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। शहर के जगदेव नगर में रविवार की शाम को हुई। मिथुन जगदेव नगर का ही निवासी था। थुन के भाई ने बताया,सूचना मिली उसके भाई को गोली लगी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News | भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, हशीश, गांजा, प्रतिबंधित दवा, Indian और Nepali Currency के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

अस्पताल आकर देखा तो भाई की मौत हो गई है। उन्होंने बताया, प्रिंस सिंह बजरंगी ने पहले भी सुरक्षा की मांग की थी, मगर सुरक्षा नहीं मिली। बताया जाता है, मिथुन जमीन का कारोबार करता था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें