अप्रैल,19,2024
spot_img

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बिहार सचिव सत्य नारायण सिंह की कोरोना से मौत

spot_img
spot_img
खगड़िया, देशज न्यूज। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बिहार राज्य सचिव 76 वर्षीय सत्यनारायण सिंह पटना एम्स में कोरोना से जंग हार गए। उन्होंने एम्स में दो अगस्त की रात अंतिम सांसे ली। 28 जुलाई को उन्हें एम्स में प्लाज्मा थेरेपी के लिए भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 24 जुलाई से वे बीमार थे तथा 26 जुलाई को उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। (CPI, state secretary, Bihar, khagaria)
दिवंगत कम्युनिस्ट नेता खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत कैथी गांव के निवासी थे। उन्होंने भाकपा के टिकट पर दो बार 1990 तथा 1995 में चौथम विधानसभा क्षेत्र (2010 से बेलदौर विधानसभा क्षेत्र) से जीत हासिल कर बिहार विधानसभा में चौथम क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। बिहार में किसान आंदोलन को मजबूत करने में उनका अहम योगदान माना जाता है। (CPI, state secretary, Bihar, khagaria)

वर्ष 2015 में पहली बार भाकपा के राज्य सचिव चुने गए। वर्ष 2018 में पार्टी ने उन्हें दोबारा यह पद सौंपा। स्वभाव से मिलनसार होने के बावजूद गरीब और खेतिहर किसानों की लड़ाई उन्होंने दबंगता से लड़ी। उनके निधन पर खगरिया के राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। (CPI, state secretary, Bihar, khagaria)

पार्टी के राज्य परिषद सदस्य प्रभाशंकर सिंह, जिला मंत्री प्रभाकर प्रसाद सिंह ने कहा कि पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्हें अपना प्लाज्मा देने एम्स पहुंची खगड़िया नगर परिषद सभापति सीता कुमारी, जाप नेता मनोहर कुमार यादव ने कहा कि वे किसान मजदूर संघर्ष के मिसाल थे। (CPI, state secretary, Bihar, khagaria)

युवा शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी और खगड़िया की जदयू विधायक पूनम यादव ने कहा कि खगड़िया जिला ने अपना राजनीतिक अभिभावक खो दिया है। दिवंगत नेता अपने पीछे पत्नी चार पुत्रियां और एक पुत्र का भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वह जिला के सबसे बड़े शैक्षणिक ट्रस्ट श्यामलाल ट्रस्ट बोर्ड के सदस्य भी थे। (CPI, state secretary, Bihar, khagaria)

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| उदास पड़ा Gaighat | ये Beniabad में कैसा हादसा...चौकीदार Rajeshwar Sahni की करंट से मौत

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें