अप्रैल,27,2024
spot_img

सुपौल कोविड केयर आइसोलेसन सेंटर से कोरोना पॉजिटिव महिला फरार

spot_img
spot_img
spot_img

सहरसा,देशज न्यूज। सुपौल के आइसोलेसन सेंटर से कोरोना पॉजिटिव महिला के फरार हो जाने का मामला सामने आया है। घटना बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलुआ का है। जहां से मंगलवार को अस्पताल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर से एक कोरोना संक्रमित महिला फरार हो गई है।

इससे आसपास के क्षेत्र में लोग भयभीत हैं। जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बनाए गए असोलेशन सेंटर में पिछले कई दिनों से कोरोना पॉजिटिव मरीजों को रखा जा रहा है। इसमें एक महिला केंद्र से मौका पाकर महिला मरीज भाग गई।

खास बात यह,इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधक को काफी देर बाद मिली। सूत्रों के अनुसार जो संक्रमित महिला आइसोलेसन सेंटर से भागी है वह मूल रूप से गुजरात की रहने वाली बताई जा रही है और गुजराती भाषा ही बोलती है। भूलवश वह किसी माध्यम से सुपौल पहुंच गई थी और जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Patna News| पति-पत्नी पप्पू और पूजा....झूल गए फांसी के फंदे पर...उतरी दोनों की लाश...सामने पड़ी थी सुसाइड नोट

महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त भी बताई गई है। इस बीच महिला के फरार होने से जहां सेंटर में सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल रही है वहीं ये घटना स्वास्थ्य विभाग के लिए भी परेशानी का सबब बन गया है। फरार महिला कहां हैं और किस स्थिति में हैं ये किसी को पता नहीं है।

घटना को लेकर छातापुर के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नवीन कुमार ने बताया कि आइसोलेसन सेंटर से कोरोना पॉजिटिव महिला के भाग जाने की खबर उन्हें मिली है, इसको लेकर स्वास्थ्य कर्मी से लेकर आसपास के क्षेत्र के सभी थानों को भी सूचना दे दी गई है। साथ ही अपील भी किया गया है, कहीं भी उक्त संक्रमित महिला किसी को दिखाई दे तो इसकी तत्काल जानकारी उन्हें या स्थानीय थाने को दी जाए।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें