मार्च,29,2024
spot_img

#Biharशर्मसार: #BUXER में गैंगरेप के बाद महिला को बच्चे समेत नहर में फेंका, मासूम ने तोड़ा दम

spot_img
spot_img

बक्सर, देशज न्यूज। स्थानीय मुरार थाना क्षेत्र में अपने बच्चे के साथ बैंक से पैसा निकालने पहुंची एक महिला के साथ दरिंदगी की हद पार हो गई। पहले उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया फिर बलात्कारियों ने उसके बच्चे को कब्जे में लेकर मां व बच्चे के हाथ पैर बांधे और नहर में फेंक दिया। इससे बच्चे की मौत हो गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़िता को उठाकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात शुरू की।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News | Bettiah News | 8 साल की मासूम को अगवा कर किया गैंगरेप, फिर हत्या कर लाश को नदी किनारे फेंका, जुर्म का फुफेरा भाई है मास्टरमाइंड, शव मिलते ही उबले लोग, किया सड़क जाम, आगजनी

जानकारी के अनुसार पीड़िता मुरार थाना के एक गांव की रहने वाली है। वह सुबह 11 बजे अपने बच्चे के साथ निकली तो वापस घर नहीं पहुंची। इसके बाद जब परिजनों ने उसकी जांच पड़ताल की तो देखकर सबके होश उड़ गए।

परिजनों के मुताबिक महिला के साथ दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद उसे बेसुध हालत में बच्चे के समेत हाथ पैर बांधकर नहर में फेंक दिया।इससे बच्चे की मौत हो गई। इलाके से गुजर रहे ग्रामीणों ने उस महिला को देखा। इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी, जिसके बाद लोग घटनास्थल पर पहुंचे।महिला को बचाया जा सका।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News | Singhwara News| नीलम देवी बनी RJD की प्रधान महासचिव

पीड़ित परिवार ने इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। पुलिस मामले की जांच में पहुंची है। फिलहाल पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि महिला को मेडिकल जांच व जख्म के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें