अप्रैल,26,2024
spot_img

बक्सर में कोर्ट जा रहे युवा अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, घंटों बाद पहुंची पुलिस, आक्रोश

spot_img
spot_img
spot_img

बक्सर, देशज न्यूज। न्यायालय के लिए घर से निकले अधिवक्ता गुरदास मठिया गांव के  युवा पैंतीस वर्षीय किशोर कुणाल पांडेय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कुणाल बाइक से न्यायालय जा रहे थे। घटना सुबह करीब दस बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुणाल इटाढ़ी रोड स्थित साधु बाबा मंदिर के समीप जैसे ही बाइक से पहुंचे वहां मौजूद बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें गोलीमार दी जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। बाद में अस्पताल पहुंचने से पहले उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Keoti News| Madhubani News | दरभंगा-जयनगर NH 527B बना हादसों का हॉट स्पॉट...Madhubani और Darbhanga के तीन लोगों की मौत

जानकारी के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले। गोली कुणाल की सिर में लगी जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन, इलाज से पूर्व ही चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के काफी देर बाद तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे लोग आक्रोशित हो उठे। (buxar me court)

पुलिस को मौका ए वारदात से एक खोखा मिला है।घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।(buxar me court)

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Araria News| Woman Gang Raped | मायके में महिला से चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म, मकई की खेत में 3 दरिंदे, उसी की साड़ी में हाथ-पैर बांधकर छोड़ा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें