अप्रैल,19,2024
spot_img

मधुबनी में पचास बारातियों को लेकर निकली मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, सात गंभीर रूप से जख्मी

spot_img
spot_img

मधुबनी, 20 मार्च। जिले के मधवापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पीएचसी के पास शुक्रवार की देर रात बारातियों से भरी मिनी बस पलट गई। बस में 50 बाराती सवार थे, जिसमें 16 लोग जख्मी हो गए। सात लोगों को गंभीर हालत में मधुबनी सदर अस्पताल भेजा गया है। मामूली रूप से चोटिल लोगों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक ओवरलोड मिनी बस बारातियों को लेकर नेपाल जा रही थी। बस सीमावर्ती क्षेत्र हरलाखी के फुलहर से वोर्डर के उस पार नेपाल के मटिहानी जा रही थी। इस बीच मिनी बस मधवापुर सीएचसी के नजदीक संतुलन खोकर सड़क किनारे पलट गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद मिनी बस के चालक और खलासी फरार हो गए। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:  Dial 112 In Bihar | बिहार में Retired Army संभालेंगे Dial 112 की Straying

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें